अमृतपाल का साथी पपलप्रीत ग्रिफ्तार, डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा :पंजाब पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने सयुंक्त ऑपेरशन में किया अमृतसर के कत्थूनंगल से ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पपलप्रीत सिंह उसे अमृतसर के कत्थूनंगल से पकड़ा गया है। पपलप्रीत सिंह पर एनएसए लगाया गया है। उसे डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। उस पर पहले 6 केस दर्ज हैं। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह अमृतसर में अपने गांव आकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन पंजाब पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा चलाए गए सयुंक्त ऑपरेशन में पपलप्रीत सिंह को पकड़ा गया है। कुछ दिन पहले ही होशियारपुर के एक डेरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अमृतपाल सिंह का साथी पपलप्रीत सिंह नजर आया था। जिससे साफ हो गया था कि अमृतपाल सिंह व परपलप्रीत सिंह अब अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए हैं।

18 मार्च को अमृतपाल के साथ ही पपलप्रीत सिंह फरार हुआ था। जिसके बाद पपलप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंहःबाद हर बार साथ नजर आए। इनकी पटियाला, कुरुक्षेत्र और दिल्ली में एक साथ होने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इसके अलावा दोनों की एनर्जी ड्रिंक पीते की भी सेल्फी वायरल हुई थी।
बब्बर खालसा समेत कई खालिस्तान समर्थक संगठनों से पपलप्रीत सिंह संबंध रहा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। परपलप्रीत सिंह पंथक मामलों की अच्छी जानकारी रखता है। देश-विदेश में खालिस्तान समर्थक कई समूहों और नेताओं से पपलप्रीत के संबंध हैं। खालिस्तान का प्रचार करने वाले मीडिया में उसकी अच्छी पैठ है।
सूत्रों के मुताबिक, श्री अकाल तख्त के जत्थेदार के जरिए सरबत खालसा बुलाने की प्लानिंग पपलप्रीत सिंह की ही थी। पपलप्रीत सिंह के पकड़े जाने के बाद पंजाब पुलिस को अमृतपाल के बारे में बड़ा सुराग लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
वह सिख यूथ फ्रंट बना कर 1984 के दंगा पीड़ितों के लिए भी आवाज उठाता रहा है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के यूके विंग के हस्तक्षेप से उसे युवा विंग के चीफ आर्गेनाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद उसने सिख यूथ फ्रंट को भंग कर शिअद (अमृतसर) में मिला दिया था।
2015 में जब पंजाब में अकाली दल की सरकार थी उस समय सरभत खालसा बुलाया गया था। इसके ऑर्गेनाइजरों में एक पपलप्रीत भी था। जांच में पुलिस ने पपलप्रीत सिंह पर आईएसआई के साथ संबंध होने के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। 12 नवंबर 2015 को अमृतसर के चाटीविंड थाने में दर्ज मामले में भी पपलप्रीत सिंह की भड़काऊ स्पीच भी दर्ज की गई थी।
फोटो : एनर्जी ड्रिंक लेने दौरान अमृतपाल सिंह के साथ पपलप्रीत सिंह की वायरल तस्वीर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

5 गिरफ्तार : नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां मंगवा कर सप्लाई करने वाले

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर ने दूसरे राज्यों से नशीली गोलियाँ मंगवा कर सप्लाई करने वाले 5 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पकडे गए आरोपियों...
article-image
पंजाब

सड़क पर होने लगी नोटों की बरसात : मची लूट, पुरुष जेब भरने लगे तो महिलाएं दुप्ट्टे में छिपाने लगी

जालंधर :  फिल्लौर कस्बे के पास नवांशहर रोड पर अचानक सड़क पर 500-500 रुपये के नोट उड़ते नजर आए। राहगीरों की नजर जब इन नोटों पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान और पीएमएमवीवाई का दिया प्रशिक्षण

पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, धुलारा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं को किया जागरूक एएम नाथ। चंबा : महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयां बेचने वाले को स्थापित करने होंगे सीसीटीवी कैमरे : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

उल्लंघन  की अवस्था में होगी कार्यवाही एएम नाथ। चंबा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत आदेश जारी करते हुए ज़िला चंबा में अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी...
Translate »
error: Content is protected !!