बसपा नेता डॉ. हरभज मेहमी और समिति सदस्य संतोख लाल अपने साथियों के साथ आप में शामिल

by

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर : आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब बसपा को अलविदा कहते हुए डॉ. हरभज मेहमी जिला प्रभारी बसपा एवं समिति सदस्य संतोख लाल अपने लगभग दो दर्जन साथियों सहित हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी का मफलर पहनाकर स्वागत करते हुए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हर वर्ग के लिए किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों के अच्छे लोग आप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने नये साथियों को आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें बनता पूरा सम्मान दिया जायेगा। इस अवसर पर डाॅ. हरभज मेहमी और समिति सदस्य संतोख लाल ने कहा कि वे हलके के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की हलके की निष्पक्ष सेवा से प्रभावित होकर उनके साथ जुड़े हैं। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी, हरजिंदर सिंह धंजल, गुरभाग सिंह, धर्मप्रीत सिंह और युवा नेता प्रिंस चौधरी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी से बदलेगा पंजाब का भविष्य गढ़शंकर : 20 मई :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदार विजय इंदर सिंगला ने...
article-image
पंजाब

‘बदल दिया आईपीएल का इतिहास…’ केएल राहुल ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का सालों पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली : IPL 2026 में शनिवार (23 अप्रैल) को अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल का तूफान देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए राहुल ने Punjab Kings के खिलाफ सिर्फ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हवलदार जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान

एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स के हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में होगी वापसी? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले- “संपर्क में हैं कैप्टन”

चंडीगढ़ : पंजाब के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। दरअसल, इन...
Translate »
error: Content is protected !!