बसपा वर्करों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय समर्थन मिला जब सैला खुर्द इलाके के गांव मजारा डिंगरिया में पार्टी नेता नीलम रोड़ी की प्रधानगी व बीसी सेल के नेता बिल्ला खड़ोदी और रोकी मौला की अगुवाई में बसपा के दर्जनों लोगों ने अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए आप की सदयस्ता प्राप्त की। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए नीलम रोड़ी ने कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा आदर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही दिल्ही माडल लागू किया जाएगा ताकि राज्य को खुशहाल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी आम लोगों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। आप मे शामिल हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बसपा हाई कमांड ने अकाली दल से गठबंधन करने से त्रस्त होकर वह बसपा को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने हाई कमांड को जमीनी हकीकत नही बताई और पार्टी के भविष्य को अकाली दल के हाथों में बेचकर भारी गलती की है जिसका जवाब उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा। इस दौरान करनैल सिंह, रशपाल सिंह, बलविंदर कौर, परवीन कौर, राकेश कुमार, नीलम रानी, सुरिंदर कौर, मनजीत कौर, गुरबख्श कौर, दिलबाग सिंह, बूटा सिंह, आकाशदीप रिकी, लखविंदर डाडा, गुरदियाल भनोट, सरपंच बलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह व चरनजीत चन्नी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डाला पर बड़ा खुलासा : रखता है कई हाईटेक हथियार, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. कनाडा में अर्श डाला के पास से कई हाइटेक हथियार बरामद कनाडा पुलिस ने किए बरामद किए हैं. सूत्रों के मुताबिक,...
article-image
पंजाब

पूर्ब मुख्यमंत्री चन्नी से ईडी ने रेत खनन को लेकर 6 घंटे की पूछताछ

जालंधर । ईडी ने रेत खनन  व ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से छह घंटे तक पूछताछ की।  इसकी पुष्टि करते हुए ईडी के अधिकारियों ने बताया कि...
article-image
पंजाब

जतिंदर सिंह लाली बाजवा को शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर मिठाई खिलाकर दी बधाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी में सरदार जतिंदर सिंह लाली बाजवा की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इस उपलक्ष्य में उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी...
article-image
पंजाब

राज्य सरकार की जिम्मेदारी : जंगली जानवरों या पालतू पशुओं के कारण होने वाले हादसे में अब पीड़ित या उनका परिवार मुआवजे का हकदार

चंडीगढ़ : जंगली जानवरों या पालतू पशुओं के कारण होने वाले हादसे में अब पीड़ित या उनका परिवार मुआवजे का हकदार होगा। मुआवजा निर्धारित करने के लिए हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ को...
Translate »
error: Content is protected !!