बसी गुलाम हुसैन के गुरदीप सिंह की दुबई में संदिग्ध हत्या का मामला परिजनों ने गुरदीप का पार्थिव शरीर दुबई से भारत मंगवाने हेतु खन्ना से किया आग्रह

by

होशियारपुर 16 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने बसी गुलाम हुसैन निवासी गुरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर उसके परिजनों के आग्रह पर दुबई से भारत वापिस मंगवाने हेतु तुरंत करवाई करते हुए इस सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय के ध्यान में इस मामले को लाया है।
खन्ना को जानकारी देते हुए पीड़ित पिता जोगिन्दर सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में गुरदीप रोजगार के सिलसिले में दुबई गया था और वहां एल.एल.सी. कंपनी में काम करता था। उसका कंपनी के मालिक से तनख्वाह को लेकर कोई झगड़ा था जिसके चलते गुरदीप ने लेबर कोर्ट दुबई में कंपनी के मालिक के विरुद्ध शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कंपनी के मालिक ने कई बार गुरदीप को धमकियाँ भी दी थी। गुरदीप के पिता ने बताया कि गुरदीप ने दिनांक 12 अप्रैल को उन्हें दुबई से तनख्वाह के पैसे भी भेजे थे परन्तु उसी दिन गुरदीप के एक मित्र से पता चला कि गुरदीप सिंह अब नहीं रहा। गुरदीप के पिता जोगिन्दर सिंह ने उनके बेटे की दुबई में संदिग्ध अत्या का शक जताते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने और उसके हत्यारों को सजा दिलवाने का आग्रह किया है। इसी के साथ पीड़ित पिता ने नम आँखों से अपने बेटे गुरदीप का पार्थिव शरीर दुबई से भारत मंगवाने का भी खन्ना से आग्रह किया। पीड़ित पिता की व्यथा सुनकर खन्ना ने तुरंत इस मामले को उसी समय फोन द्वारा तथा अपने कार्यालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय को भेजा। खन्ना ने पीड़ित पिता को आश्वासन दिलाया कि केंद्र सरकार की मदद से जल्द गुरप्रीत का पार्थिव शरीर भारत आने की उम्मीद है। इस मौके पंच इंदरजीत सिंह के आलावा अन्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मूसेवाला के कत्ल की साजिश में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े 2 आरोपी शामिल

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की आंच पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। मानसा पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 2 और आरोपियों को नामजद किया है। यह दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री से ही...
article-image
पंजाब

रैड क्रास सोसायटी की ओर से करवाए जाने वाले वोकेशनल कोर्सों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 15 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरपर्सन जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने बताया कि जरुरतमंद, दिव्यांगजन व्यक्तियों की सहायता के लिए जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से जहां कई समाज कल्याण की स्कीमे...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस मौके संयुक्त किसान मोर्चे व मुलाजम जत्थेबंदियों ने मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे तथा विभिन्न मुलाजम जत्थेबंदियों द्वारा संयुक्त रूप में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के समर्थन में तथा किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला...
Translate »
error: Content is protected !!