बसी गुलाम हुसैन खड्ड से विभाग ने 1 करोड़ 19 लाख की रेत वेची : माइनिंग माफिया को 1 करोड़ 30 लाख का जुर्माना

by

माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने खड्ड का किया दौरा
होशियारपुर : जिला माइनिंग विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने शुक्रवार सुबह गांव बसी गुलाम हुसैन में पंजाब सरकार की तरफ से चलाई जा रही सरकारी रेत खड्ड का दौरा किया और वहा पर रेत लेने पहुंचे हुए लोगों से बात कर यह जानने की कोशिश की गई कि किसी को किसी तरह की कोई मुशकिल तो पेश नहीं आ रही। इस मौके माइनिंग विभाग के एक्सियन दमनदीप सिंह गिल ने बताया कि सरकारी रेत खड्डों से आम लोगों को 5.50 रुपए फुट के हिसाब से रेत वेची जा रही है और अगर बात जनवरी 2023 से लेकर दिसंबर 2023 तक की जाए तो अब तक माइनिंग विभाग होशियारपुर बसी गुलाम हुसैन की सरकारी खड्ड से 1 करोड़ 19 लाख रुपए की रेत वेचकर पैसे सरकार के खजाने में जमां करवा चुका है। एक्सियन दमनदीप सिंह ने बताया कि नजायज माइनिंग माफिया को जनवरी से लेकर अब तक 1 करोड़ 30 लाख रुपए जुर्माना करके उनसे वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 3 साइटें चल रही है और हमारी लोगों से अपील है कि अगर किसी की जमीन में बड़ी मात्रा में रेत की मौजूदगी है तो सबंधित व्यक्ति हमारे दफतर में आकर इसके प्रति बता सकता है जिसके बाद उस जमीन को भी रेत की निकासी के लिए चुना जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी रेत खड्डे चलने के कारण लोगों को सस्ती रेत मिल रही है और इससे माइनिंग माफिया जो कि महिंगे भाव में रेत वेचता रहा है। उनका काम लगभग बंद हो चुका है। उन्होनों ने कहा कि हमारी माफिया को चेतावनी भी है कि अगर कोई चोरी रेत निकालता-वेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सखत कारवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारी एसडीओ कर्मदीप सिंह माइनिंग इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह माइनिंग इंस्पेक्टर आकाशदीप माइनिंग इंस्पेक्टर आयुष , माइनिंग इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा को लगा बड़ा झटका : 3 बार विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर ने थामा आप का हाथ

  नई दिल्ली । दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल...
article-image
पंजाब

अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन को छूट देने के लिए सैंकड़ों करोड़ के घोटाले में ‘आप’ शामिल

लुधियाना ।  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने लुधियाना शहर के आसपास के गांवों में जमीन के अधिग्रहण में छूट देने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!