सीएम आवास की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, भगवंत मान सरकार के खिलाफ लगाए नारे : राजा वड़िंग बोले- पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

by

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में कथित बढ़ते नशे के खतरे, कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला भी फूंका गया।

बैरिकेड तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने की पानी की बौछार

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

वडिंग बोले- कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि आप सरकार के शासन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने राज्य में कथित नशे के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

वडिंग ने सरकार की शिक्षा नीति पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की ओर से जिस ‘शिक्षा क्रांति’ का दावा किया गया था, वह पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने पंजाब पर बढ़ते कर्ज का मुद्दा उठाते हुए सरकार की कथित भारी उधारी की भी आलोचना की।

प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व विधायक राणा के.पी. सिंह, राज कुमार वेरका, जिला शहीद भगत सिंह नगर के जिलाध्यक्ष अजय मंगूपुर  सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
article-image
पंजाब

गांव बीहडा के लख दाता लाला वाला पीर के स्थान पर वार्षिक मेला 22 मई को करवाया जाएगा/तनू खान *इस वार्षिक मेले में प्रमुख कलाकार शामिल होकर अपने गीतों कव्वालियों द्वारा बाबा जी के चरणों में हाजरी लगवाएंगे : तनू खान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव बीहडा के लख दाता लाला वाला पीर के स्थान पर वार्षिक मेला 22 मई को करवाया जाएगा इस संबंधी जानकारी देते हुए लेखक कलाकार तनू खान ने...
article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू का पटियाला जेल में विवाद ; बैरक में हुए विवाद के बाद 3 कैदियों को अन्य बैरक में शिफ्ट किया

पटियाला : 12 जुलाई : पटियाला जेल में रोड रेज केस में सजा काट रहे पूर्व क्रिकेट एवं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एवं उनकी बैरक के कैदियों के बीच तू-तू-मैं-मैं...
article-image
पंजाब

पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव में गढ़शंकर विधानसभा हलके में लगभग 40.8 प्रीषत मतदान

गढ़शंकर l पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव में गढ़शंकर विधानसभा हलका में लगभग 40.8 प्रीषत मतदान हु गढ़शंकर : आज 14 दिसंबर को हुए ब्लाक समिति व जिला परिषद के चुनाव में...
Translate »
error: Content is protected !!