पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट ने राहुल-प्रियंका से की मुलाकात

by

10 जनपथ पर हुई बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। यह मुलाकात नई जिम्मेदारी मिलने के कुछ ही समय बाद हुई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पायलट को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।

मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने पंजाब की जिम्मेदारी सौंपने के लिए दोनों नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, मजबूत संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के बल पर कांग्रेस पंजाब में सत्ता में वापसी करेगी।

पायलट ने कहा कि पार्टी की कोशिश पंजाब के बेहतर भविष्य के निर्माण के साथ किसानों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करने की होगी।

2027 के चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 10 जनपथ पर हुई बैठक में पंजाब कांग्रेस के सामने मौजूद राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौतियों के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर शुरुआती चर्चा हुई। कांग्रेस फिलहाल पंजाब में संगठन को मजबूत करने और अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस हासिल करने की कोशिश कर रही है।

पंजाब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में पार्टी के विभिन्न गुटों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और वरिष्ठ नेताओं, विधायकों तथा जमीनी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शामिल है।

जल्द चंडीगढ़ का दौरा कर सकते हैं पायलट

सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट जल्द ही चंडीगढ़ का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर काम किया जाएगा।

पंजाब की जिम्मेदारी सचिन पायलट के लिए राजस्थान से बाहर संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को एकजुट करना और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनुच्छेद 370 हटने से खुश हैं तो भाजपा को दाल देना वोट : फैसले से नाखुश हैं तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को वोट नहीं देना चाहिए – उमर अब्दुल्ला

साम्बा :   नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर लोग अनुच्छेद 370 हटने से खुश हैं। जिन लोगों ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया, उन्हें बीजेपी (बीजेपी न्यूज) को...
article-image
पंजाब

पति पत्नी गिरफ्तार : 525 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

माहिलपुर : माहिलपुर की पुलिस ने पति पत्नी को 525 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई दविंदर सिंह ने जस्सोवाल भठे के पास एक...
article-image
पंजाब

पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने कैटल पाउंड फलाही का किया दौरा : कैटल पाउंड में बन रहे गोबर गैस प्लांट का लिया जायजा

होशियारपुर, 20 सितंबर: स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज सरकारी कैटल पाउंड फलाही में पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैटल...
article-image
पंजाब

पिस्तौल के बल पर युवती को अगवा करने की कोशिश : तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज , 1 गिरफ्तार

पठानकोट। गांव चश्मा में पिस्तौल के बल पर 18 वर्षीय युवती को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने युवती को अगवा करने की नीयत से घर में घुसकर...
Translate »
error: Content is protected !!