बहन को कर दिया विधवा : जीजा को घर जाकर गोलियां मारी, मौके पर ही मौत

by

बंगा :  एमसी कालोनी बंगा में कल देर रात घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बहन के पति गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (40) को गोलियों मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले घर में तोड़फोड़ की और फिर अपनी सर्विस पिस्टल से 4 से 5 गोलियां चला दीं।

गोलियां लगने से गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी मनजीत कौर ने रोते हुए बताया कि आरोपी मनदीप कुमार उसका सगा भाई है जो पंजाब पुलिस में है। उसने यह भी बताया कि उनके पिता भी पुलिस विभाग से निरीक्षक पद से सेवानिवृत हुए हैं और भाई पुलिस में सेवारत है। घटना के समय पास के घर में रहने वाली एक महिला जब मौके पर पहुंची, तो उसे भी गोली लग गई। गोली महिला की टांग में घुटने के नीचे से आर-पार निकल गई। घायल महिला को पहले सिविल अस्पताल बंगा ले जाया गया, बाद में नवांशहर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। डाक्टरों के अनुसार महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
पुलिस ने मृतक की पत्नी मनजीत कौर के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी मनदीप कुमार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी और छोटी बच्ची को लेकर फरार हैै।

थाना प्रभारी सतनाम सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पुलिस ने अपनी निगरानी में मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा एवं आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि मारने वाले आरोपित मनदीप सिंह ने अपने जीजा को मारने का इतना खतरनाक निर्णय क्यों लिया? थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मोबाइल एप के माध्यम से सैंकड़ों नौजवानों को हासिल हुआ है रोजगार : 31000 हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं डी.बी.ई.ई. आनलाइन मोबाइल एप

होशियारपुर : 12 सितंबर: जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की ओर से बनाई गई मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन नौजवानों को रोजगार...
article-image
पंजाब

गांव चक सिंघा में आयोजित रक्तदान कैंप में 35 युनिट रक्तदान

गढ़शंकर,  23 सितंबर: आज भाई कन्हैया जी के मरहम पट्टी दिवस के अवसर पर सुखवंत सिंह खालसा के नेतृत्व में धार्मिक स्थल बाबा झुंड साहिब चक सिंघा में रक्तदान शिविर आयोजित किया किया। संत...
article-image
पंजाब

श्रद्धालू वाल वाल बचे, आधा दर्जन श्रद्धालु मामूली घायल : श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में माथा टेक कर वापिस आ रही संगत की पिकअप अनियत्रिंत होकर पहाड़ी के नीचे लुढ़की

गढ़शंकर : श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में माथा टेक कर श्रद्धालू पिकअप में वापिस जा रहे थे तो गढीमानसोवाल में पहाड़ी में अनियत्रित होकर पहाड़ी के नीचे को लुटक गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी मात्र आलोचना नहीं परिवर्तन की कर रहे मांग : मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह कहते हुए कुछ कंपनियों के एकाधिकार पर राहुल गांधी की चिंताओं का किया समर्थन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा बाजार पर कुछ कंपनियों के एकाधिकार को लेकर जताई गई चिंताओं का पुरजोर...
Translate »
error: Content is protected !!