बहन रीता देवी ने दी मुखाग्नि: चाइना बार्डर पर शहीद हुए रोहित का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

by
धर्मशाला, 04 जनवरी :  अरूणाचल प्रदेश में सेना की अटलरी बटालियन में चाईना बार्डर पर पेट्रोलियम के दौरान शहीद हुए जिला काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा के तहत लंज खास पंचायत के 25 वर्षीय रोहित का राजकीय सम्मान के साथ लंज खास में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा तथा युवाओं तथा नगारिकों ने भारत माता की जय के नारों के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी । बहन रीता देवी ने अपने भाई को मुखाग्नि दी। एडीसी कांगडा रोहित जस्सल, तहसीलदार कांगडा मोहित रतन पंचायत प्रधान रेखा देवी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि 25 वर्षीय रोहित अरूणाचल प्रदेश में सेना की अटलरी बटालियन में चाईना बार्डर पर पेट्रोलियम के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से शहीद हो गए थे। मंगलवार तीन बजे के करीब रोहित के मामा को आर्मी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए वताया कि रोहित पैट्रोलिंग के लिए साथियों के साथ जा रहा था तो अचानक उसका पैर फिसल गया है वह ग्लेशियर की पहाडी से गिर गया जब तक उसको वहां से निकाला गया तब तक रोहित शहीद हो चुका था। रोहित के मामा पवन कुमार ने बताया कि रोहित पिछले दो महीने पहले ही 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23-24 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का अनुमान -हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज

एएम नाथ। शिमला : माचल प्रदेश में लंबे समय से चल रहे सूखे से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश में बारिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालाग़ढ़ में 5.63 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार : पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत किया मामला दर्ज

बीबीएन, 26 जून (तारा) : नालागढ़ के वार्ड 9 में स्थित गुफा वाले मंदिर के समीप बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों से पुलिस ने चिट्टा व नकदी बरामद की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्कृत भाषा की रक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारा नैतिक उत्तरदायित्व – राजिन्द्र गर्ग

बिलासपुर 12 मार्च – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में पुरस्कार वितरण एवं महाविद्यालय अधिग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहत: मनेरगा के तहत कांगड़ा जिला में 57 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति, जिला की 506 पंचायतों ने 4194 कार्यों के लिए भेजी थी सूची: डीसी डा निपुण जिंदल

बारिश के कारण ग्रामीण स्तर पर क्षतिग्रस्त ढांचों का होगा पुनरूद्वार, रेन डैमेज के 45 सूचीबद्व कार्यों के लिए सरकार ने जारी किए थे आदेश धर्मशाला, 6 अगस्त। कांगड़ा जिले में आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों...
Translate »
error: Content is protected !!