बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल को 11 सितंबर को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

by

एसआईटी ने जारी किया समन; अकाली दल ने सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 8 सितंबर। वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। एसआईटी ने उन्हें 11 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है।

सुखबीर बादल इससे पहले भी मामले की जांच के सिलसिले में एसआईटी के सामने पेश हो चुके हैं। वह पहले कह चुके हैं कि जांच टीम जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह जांच में सहयोग करते हुए पेश होंगे।

अकाली दल ने सरकार पर लगाए आरोप

एसआईटी के दोबारा समन पर शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कई मुद्दों पर घिरी हुई है और जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

कलेर ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से जनता का ध्यान मूल मुद्दों से नहीं हटाया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में अदालत की दो सुनवाइयों के दौरान सरकार को फटकार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद सुखबीर बादल को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

मामले में एसआईटी की ओर से सुखबीर बादल को दोबारा तलब किए जाने के बाद पंजाब की राजनीति में भी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसआईएस सिक्योरिटी में भर्ती के लिए मैगा रोजगार मेला 7 को: अपनीत रियात

होशियारपुर : जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से एस.आई.एस. सिक्योरिटी में भर्ती के लिए 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक मैगा रोजगार मेला लगाया जा रहा...
article-image
पंजाब

सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत जिले में लगाई जा रही हैं 320 योग क्लासिज

होशियारपुर, 20 फरवरी: सी.एम. दी योगशाला प्रोजेक्ट की होशियारपुर की  सुपरवाइजर माधवी सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे सी. एम. दी योगशाला के स्टेट कंसलटेंट  कमलेश मिश्रा व  अमरेश झा...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने उत्साह और प्रेरक भाषणों के साथ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का एक जीवंत समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों के समक्ष एक सुदृढ़ समाज के...
Translate »
error: Content is protected !!