बहबल कलां फायरिंग : SIT के सामने जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर ने सुखबीर का नाम लिया…. सुखबीरबादल ने कहा सरकार धर्म का इस्तेमाल करके राजनीति करने जैसी गंदी हरकतें बंद करो

by

बहबलकला गोली कांड में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।  जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है।  ज्ञानी रघुबीर सिंह के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के सामने सुखबीर बादल ने बहबलकला गोलीकांड को कबूल किया था। इस कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग गई थी जो अकालतख्त में मौजूद है। ज्ञानी रघुबीर ने कहा कि साजिश के तहत निहत्थे और बेगुनाहों पर  गोलियां चलवाई गई।

वहीं इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को बढ़ता देख अरविंद केजरीवाल घबरा गए हैं। ज्ञानी रघबीर सिंह आज कल आम आदमी पार्टी के वर्कर बनकर श्री अकाल तख्त साहिब की इज्जत को ठेस पहुंचा रहे हैं। मैं सरकार को खुली चेतावनी देता हूं। धर्म का इस्तेमाल करके राजनीति करने जैसी गंदी हरकतें बंद करो और सीधे मेरे खिलाफ एक्शन लो, मैं तुमसे किसी बात से नहीं डरता।

वहीं इस विवाद में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी कूद पड़े हैं। राजा वड़िंग ने बहबल कलां गोली कांड को लेकर मान सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि बेअदबी पर कानून तो बन गया है लेकिन बहबल कलां गोलीकांड में इंसाफ कब मिलेगा। वड़िंग ने कहा कि भाजपा, अकाली दल और आप ईडी, चिट्टा और विजिलेंस पार्टी हैं। बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का जो दुरुपयोग करती है वही दुरुपयोग आप विजिलेंस का पंजाब में करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BJP’s Stellar Wins in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood’s home turned into a jubilant celebration hub as party workers gathered in large numbers to congratulate him on the assembly election...
article-image
पंजाब

शादी की सालगिरह पर बधाई : मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर

आपकी जोड़ी युही सलामत रहे; जिन्दगी में बेशुमार प्यार रहे; जीवन का हर दिन आप ख़ुशी से मनाये गढ़शंकर । मास्टर मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर सतलुज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा : क्या चुनाव में आजमायेंगे किस्मत?

आईएएस को कोचिंग देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और मशहूर टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गएl आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली के पूर्व डिप्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आस्था अग्निहोत्री परिणय सूत्र में बंधेंगी सचिन शर्मा (IAS) के साथ

एएम नाथ । शिमला : सचिन शर्मा (IAS) के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से...
Translate »
error: Content is protected !!