बहुचर्चित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में 6 अधिकारी बर्खास्त, 4 अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से, 2 लोग वित्त विभाग से संबंधित

by

चंडीगढ़ : पूर्व कांग्रेस सरकार में बहुचर्चित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में छह अधिकारी बर्खास्त कर दिए गए हैं। 39 करोड़ के इस बड़े घपले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बर्खास्त किए गए छह अधिकारियों की इस घोटाले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ संलिप्तता सामने आ रही है। अब विभाग ने इसकी जांच करते हुए इन अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार इसमें चार अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से, जबकि दो लोग वित्त विभाग से संबंधित हैं। बर्खास्त किए गए अधिकारियों में एक उपनिदेशक, एक डिप्टी कंट्रोलर, सेक्शन ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट और दो वरिष्ठ सहायक शामिल हैं। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभागीय जांच पूरी होने पर छह अधिकारियों की 39 करोड़ के स्कॉलरशिप घोटाले में संलिप्तता सामने आई है, जिसके चलते उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
पूर्व कांग्रेस सरकार में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम सामने आया था, जिसके तहत कई निजी संस्थानों को एससी- एसटी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप को गलत तरीके से आवंटित कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि विभाग ने 14 निजी संस्थानों को यह स्कॉलरशिप की राशि बांटी है। संस्थानों के फिर से करवाए गए ऑडिट में यह गड़बड़ी सामने आई है। बहरहाल, इस मामले के फिर से चर्चा में आने के बाद जेल में जेल में बंद पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर से अब तक सुरक्षित निकाले गए 15000 के करीब श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा के 114 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हवाई सेवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

लगभग 7000 श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क परिवहन सेवा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर ने बड़ी बहू से कर ली कोर्ट मैरिज : बेटा शहर में करता था नौकरी – ऐसे बना ससुर बहू के बीच रिश्ता….

फिरोजाबाद :  रिश्तों की डोर बेहद नाजुक होती है। इसे लंबी उम्र तक खुशहाल बनाए रखने के लिए प्यार और एक-दूसरे के प्रति विश्वास का होना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार पति-पत्नी के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में महिला दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह के दिशा निर्देश पर प्रो राजकुमारी की अगुवाई में कालेज के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय महिला...
Translate »
error: Content is protected !!