बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी किया घोषित

by

नई दिल्ली :  बहुजन समाज पार्टी  की प्रमुख मायावती ने आज रविवार को पार्टी की अहम बैठक के दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।इससे पहले मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी थी।हालांकि पार्टी का प्रदर्शन चुनावों में आशानुरूप नहीं रहा था।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ अहम बैठक में आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी देने का ऐलान किया। उन्होंने आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पार्टी की पूरे देश की जिम्मेदारी आकाश आनंद को सौंपने का ऐलान किया।

छोटे भाई आनंद के बेटे हैं आकाश :  आकाश बीएसपी प्रमुख मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश ने लंदन के एक बड़े कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की है। करीब 6 साल पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मायावती ने सहारनपुर की रैली में आकाश को लॉन्च किया था।  माना जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद मायावती दूसरी पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं। इसी क्रम में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राजनीति में आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। मायावती ने उन्हें पार्टी में कई अहम पद दिए. यहां तक आकाश को चुनावी राज्यों में प्रभारी भी बनाया गया।

चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा- पार्टी के अंदर से तेजी से उभरने वाले आकाश आनंद ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा शुरू की थी। आकाश ने साढ़े तीन हजार किलोमीटर की यात्रा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा’ के नाम से शुरू की। इस यात्रा को ‘बहुजन अधिकार यात्रा’ भी नाम दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण जब्त

संगरूर, 18 मार्च : लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सड़क पर गश्त बढ़ाए जाने के बीच पंजाब कराधान विभाग पटियाला ने कर चोरी कर ले जा रहे एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर खर्च होंगे आठ करोड़: पठानिया

नरेटी में विधायक के सम्मान में आयोजित किया कार्यक्रम धर्मशाला, 11 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन...
article-image
पंजाब

पंजाब में नशीली दवाओं का सेवन करने वाली महिलाओं की आबादी में बढ़ोत्तरी : पंजाब में नशीली दवाओं का सेवन करने वाली महिलाओं के पुनर्वास के लिए बुनियादी ढांचे की कमी

चंडीगढ़  : महिलाओं के संस्कार और स्वास्थ्य से संबंधित सामाजिक कलंकों के कारण, पंजाब में नशे की शिकार महिलाएँ मादक द्रव्यों के सेवन की चर्चा से अनुपस्थित हैं। विशेष रूप से महिलाओं के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!