बाइक भिड़ने से एक कि मौत तीन घायल: गढ़शंकर के नंगला गांव के पास हुई दुर्घटना

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर के आनंदपुर साहिब रोड़ पर नंगला गांव के पास मंगलवार को सुबह पांच बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक कि मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ पिरथी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मुकंदपुर व कश्मीर सिंह पुत्र पियारा सिंह निवासी जगतपुर जिला शहीद भगत सिंह नगर अपने बाइक पर सवार होकर आनंदुपर साहिब माथा टेकने जा रहे थे और जब यह नंगला गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे दूसरे मोटरसाइकिल से टकरा गए जिसे वरिंद्रजीत सिंह चला रहा था। वरिंद्रजीत सिंह के पीछे उसकी मां मनजीत कौर बैठी थी टक्कर के कारण सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। लोगों की सहायता से सभी घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां ड्यूटी उपस्थित डॉक्टरों ने 59 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ पिरथी को मिरतक घोषित कर दिया और कश्मीर सिंह, वरिंद्रजीत सिंह व मनजीत कौर का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस ने दोनों वाहनो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है जबकि मिरतक गुरप्रीत सिंह का शव शवगृह में रखवा दिया गया है।
फ़ोटो.:
सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल घायल।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

52 नशीली गोलीयों स्मेत एक युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक  युवक को 52  नशीली गोलीयों स्मेत काबू किया है।          जानकारी मुताबिक पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत पुलिस चौंकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह की अगुआई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ 71 लाख रुपए से होगा शाह तलाई बाबा बालक नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार : डॉ निधि पटेल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 अक्टूबर :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार : दो सैन्यकर्मी भी नामजद

ISI और पाकिस्तानी सेना से संपर्क होने का आरोप; ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं फिरोजपुर। सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी...
article-image
पंजाब

किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में 102946 लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है दो अरब दस करोड़ रुपए : : सोम प्रकाश

होशियारपुर 21 मार्च:  केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा...
Translate »
error: Content is protected !!