बाईक स्वार से लूट : तीन अज्ञात लूटेरों खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने बाईक स्वार से मारपीट करके उसे लूटने वाले तीन बाईक स्वार लूटेरों खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।
जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में जसपाल सिंह निवासी ईसपुर ने कहाकि वह 26 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने बाईक पर सवार होकर अपने गांव ईसपुर वापिस जा रहा था जब वह अभी बिस्त दोआब नहर की पटड़ी पर गांव मोहनवाल के पास पहुंचा ही था तो एक बाईक पर सवार तीन लूटेरों ने मेरी बाईक के आगे अपना बाईक लगाकर मेरे को रोक लिया और उसके बाद इन लोगों ने मुझ पर डंडे से हमला करके मेरा मोबाईल फोन तथा चार हजार रुपए की नकदी लूट ली और जाते जाते वह लोग अपना बाईक (पीबी-07-2665) वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। गढ़शंकर पुलिस ने पीड़ित जसपाल सिंह के बयान पर तीन अज्ञात लूटेरों खिलाफ लूट मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लालजीत सिंह भुल्लर ने 15 जे.बी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे – अध्यापक कैदियों और उनके बच्चों को शिक्षित करने तथा कैदियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

चंडीगढ़ : पंजाब के जेल मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जेल विभाग में जे.बी.टी. अध्यापकों के पदों पर पहली बार ऐतिहासिक नियमित भर्ती करते हुए 15 जे.बी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।...
article-image
पंजाब

एक ही दिन में दो एनकाउंटर : पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जालंधर :  जालंधर में एक ही दिन में दो एनकाउंटर हुए जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में सुबह यमुनानगर से गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!