बागी कांग्रेस विधायकों ने “व्यक्तिगत स्वार्थ” के चलते किया पार्टी के साथ “धोखा” : कांग्रेस

by
एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस के 6 बागियों व तीन निर्दलीयों के दिल्ली में भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस सरकार में आयुष एवमखेल मंत्री यादवेंद्र गोमा सीपीएस संजय अवस्थी व ज्वालामुखी से कांग्रेस विधायक संजय रतन ने कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता की।
उन्होने कहा कि इन नेताओं ने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते पार्टी के साथ धोखा किया है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में बहुमत में है और 5 साल तक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।
आयुष एवम खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि पिछले एक महीने से बीजेपी ने अस्थिरता का माहौल पैदा किया है। अब 6 बागियों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने कार्यकाल के पांच सालों में काम किया होता तो कांग्रेस की 40 सीट नहीं आती।
कांग्रेस की लड़ाई का फायदा बीजेपी ने उठाया है। सभी की कुछ अपेक्षाएं जरूर होती हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें मान सम्मान दिया था।
वहीं सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में गैर भाजपा सरकारो को अस्थिर करने का प्रयास किया है प्रदेश में भी असफल प्रयास किया जा रहा हैं। बागियों ने कांग्रेस के साथ धोखा किया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हित में काम किया है। उन पर बागी विधायकों ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। निजी स्वार्थों के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री दस गारंटियों में से पांच को पूरा किया हैं आगे भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मजबूत है और पांच साल चलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के खिलाफ़ शहरी जनता ने सुना दिया जनादेश, अब गांव की बारी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी  : मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद ब्रयोगी वार्ड के अंतर्गत महादेव भूमासी जी की तपोभूमि गाड़ागुसैनी एवं बगड़ाथाच में प्रचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अधिकार अधिनियम बारे जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की  बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा  :   जिला मुख्यालय चंबा में वन अधिकार अधिनियम 2006 से संबंधित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का युवक 59.89 ग्राम चिट्टे के साथ चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर गिरफ्तार : सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज

सुंदरनगर । चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर मंडी पुलिस के विशेष जांच दल द्वारा पंजाब निजी वोल्वो बस सवार युवक को 59.89 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी 3 ड्रोन व 540 ग्राम हेरोइन की बरामद

चंडीगढ़, 17 नवंबर :  सीमा पार से होने वाली ड्रोन घुसपैठ को असफल बनाते हुए बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन व हेरोइन की खेप बरामद की है।  बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार सुबह बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!