बाजवा पर FIR दर्ज : पवन खेड़ा ने मान सरकार पर उठाए सवाल-पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब, पुलिस तक महफूज नहीं

by
चंडीगढ़ । पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर केस दर्ज होने को लेकर पवन खेड़ा ने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं।
पवन खेड़ा ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड आर्डर खराब है यह तो सबको मालूम है लेकिन यहां लॉ एंड आर्डर पर सवाल पूछने पर सजा मिल जाती है, पर्चा दर्ज हो जाता है। कहीं और अगर आप सवाल पूछोगे तो जवाब मिलेगा, जांच होगी, कार्यवाही होगी, यहां कार्रवाई हमारे बाजवा जी पर हो रही है। अगर आपमें (भगवंत मान) हिम्मत है तो करवाई उन पर करिए जो यहां पर लॉ एंड आर्डर बिगड़ रहे हैं, क्या आप उनसे मिले हुए हैं हमारा यह सवाल है आपसे।
पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब, पुलिस तक महफूज नहीं- पवन खेड़ा
पवन खेड़ा ने तल्ख अंदाज में कहा कि क्या मुख्यमंत्री को दिखता नहीं है ग्रेनेड गिर रहे हैं, नहीं मालूम पड़ रहा है उनको, पुलिस तक महफूज नहीं है ऐसी हालत है लॉ एंड ऑर्डर की। अभी राजा बडिंग बता रहे थे कि बाजवा का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने वही बात कह दी जो अखबारों में भी छप चुकी है। आज बाजवा जी पर पर्चे दर्ज हुए हैं, कल आप लोगों पर होंगे, यह धमकाकर सरकार चलाना, यह समझते नहीं है पंजाब में धमकियों का हम पर कोई असर नहीं होगा।
मान को पंजाब के इंटेलिजेंस का पता है, ना अपनी पार्टी के अंदर का- पवन खेड़ा
मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि उनको ना पंजाब के इंटेलिजेंस का पता है, ना अपनी पार्टी के अंदर का पता है। हमको और आपको उनकी पार्टी के बारे में ज्यादा पता है। पंजाब कभी झुका है दिल्ली के सामने जो ये झुकाएंगे। पंजाब दिल्ली (अरविंद केजरीवाल) के आगे नहीं झुकेगा।
प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ केस दर्ज
पंजाब में 50 बम आने बयान को लेकर कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर मोहाली के साइवर क्राइम थाने में FIR दर्ज हुई है। सीएम भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा से उनके 50 बम वाले बयान को लेकर उनसे इन्फोर्मेशन का सोर्स पूछा है। जवाब में बाजवा ने कहा कि सालों तक सरकार में रहने के कारण दिल्ली से पंजाब तक उनके सूत्र हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोकसभा मैंबर डॉ. चब्बेवाल बस्सी गुलाम हुसैन पहुंचे, हालातों का लिया जायजा*

-अधिकारियों को दिए निर्देश, गांव और शहर के बीच जल्द संपर्क स्थापित किया जाए होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण गांव बस्सी गुलाम हुसैन को होशियारपुर शहर से जोडऩे...
article-image
पंजाब

प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी विभाग के 269 पदों को भरने जा रही : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी विभाग के 269 पदों को भरने जा रही है। पंजाब के मुद्रण और स्‍टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब सरकार अपनी प्रेस क्षमता...
article-image
पंजाब

दिल्ली एल.जी द्वारा जारी जांच के आदेश सराहनीय : विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की चालाकियों से गुमराह नहीं होंगे दिल्ली वासी : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि ज्यों ज्यों दिल्ली विधान सभा के चुनाव नजदीक आ रहें है बढ़...
article-image
पंजाब

15 दिन साथ रहने के बाद : सहमति से तलाक के लिए आवेदन करने वाले जोड़े की याचिका को हाईकोर्ट ने किया मंजूर

चंडीगढ़ :  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बेहद अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अपवाद की पस्थितियों में विवाह के एक वर्ष बाद ही तलाक के लिए याचिका दाखिल करने की अनिवार्य शर्त...
Translate »
error: Content is protected !!