बाढ़ की मार से बिमार मरीज़ों के लिये एक मैडिकल कैम्प लगाया गया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रि-119 की ओर से एलायन्स क्लब इंटरनैशनल के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर भंगी चोअ, दशहरा ग्राऊंड में जो झोंपड़ियां हैं, में बाढ़ की मार से बिमार मरीज़ों के लिये एक मैडिकल कैम्प लगाया गया जिसमें मुफ्त दवाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर हड्डियों के डाक्टर एैली डॉ.एम.जमील बाली, डॉ. जीत साजन तथा एैली डॉ. अशोक पुरी विशेष तौर पर पहुंचे। इस प्रोग्राम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली रमेश कुमार थे।

चोअ में बाढ़ की मार से बहते गंन्दे पानी के कारण रहने वाले लोगों में चमड़ी की बिमारियां तथा बुखार आदि से पीढ़ित तकरीबन 85 मरीज़ों का चैकअप करके दवाईयां दी गईं। इस अवसर पर डॉ.एम.जमील बाली ने बताया कि गन्दे पानी में घूमने के साथ चमड़ी की बिमारियों अक्सर हो जाती हैं जिसके लिये आम लोगों को चाहिये कि वो अपनी टांगों के पर सरसों के तेल का अक्सर इस्तेमाल करें। इसके साथ 75 प्रतिशत बिमारियां अपने आप समाप्त हो जाती हैं। इस उपरांत इंटरनैशनल डायरैक्टर एैली अशोक पूरी ने बताया कि इंटरनैशनल प्रैज़ीडैंट एैली सुशील कुमार जी के प्रयासों से समूह भारत में आज का दिन सेवा के तौर पर मनाया जा रहा है। पंजाब में बाढ़ की मार के साथ 1500 गांवो में हुये नुक्सान को वैसे तो पूरा नहीं किया जा सकता पर हम उन सभी लोगों की सेवा के लिये बठिंडा, लुधियाना, फरीदकोट, जालंधर तथा होशियारपुर से अपनी यथाशक्ति के अनुसार योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर डॉ.जीत साजन तथा प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली रमेश कुमार को दोशाले देकर सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पारदर्शी चुनाव यकीनी बनाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी ने उठाया सख्त कदम, 20 फरवरी तक राशन डिपुओं से राशन वितरण पर लगाई रोक

होशियारपुर 5 फरवरी: जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव यकीनी बनाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने सख्त कदम उठाते हुए 20 फरवरी तक राशन डिपुओं से राशन वितरण पर रोक...
article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर जैपाल भुल्लर के करीबी हरवीर सिंह सोहल को हथियारों सहित मोहाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,अमृतपाल सिंह उर्फ सत्ता हुए मौके से फरार

एसएएस नगर :  मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर जैपाल भुल्लर के साथी हरवीर सिंह सोहल को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। हरबीर सिंह सोहल गीतकार एवं गायक भी हैं। पुलिस के मुताबिक जैपाल भुल्लर की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने की तैयारी – भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल : किसानों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर माहौल गर्म

चंडीगढ़ :  किसान संगठनों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर आज चहल-पहल काफी ज्यादा बढ़ गई है।  यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि...
article-image
Uncategorized , पंजाब

कांग्रेस नेता के बेटे के सिर पर लोहे की राड से हमला की हत्या : स्कॉर्पियो में आए थे हमलावर, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

मंडी गोबिंदगढ़  : कांग्रेस पार्टी के नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। मंडी गोबिंदगढ़ के विकास नगर निवासी कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह ने बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच...
Translate »
error: Content is protected !!