बाढ़ पीड़ितों की गिरदावरियाँ निष्पक्ष और तुरंत करवाई जाएँगी – डॉ. राज कुमार

by

सांसद ने डिप्टी कमिश्नर से मीटिंग कर इस संबंधी विचार विमर्श किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बीते समय पंजाब के विभिन्न ज़िलों में जनता और किसान बाढ़ की वजह से भारी जानी, आर्थिक और फसलों का नुकसान झेल चुके हैं। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए त्वरित राहत प्रदान करने हेतु एक ठोस योजना बनाई है, जिसके तहत गाँवों में हुई फसलों के नुकसान पर 20 हज़ार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा और सर्वे करवाकर अन्य आर्थिक नुकसानों के लिए भी मुआवज़ा तय करना शामिल है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सर्वे और गिरदावरियाँ 40 दिनों के भीतर पूरी कर रिपोर्ट भेजी जाए।

सांसद डॉ. राज कुमार ने आज इस विषय पर संबंधित डिप्टी कमिश्नरों से बात कर इन निर्देशों को तुरंत अमल में लाने के लिए कहा। उन्होंने होशियारपुर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन से ज़िले में पूरी तरह निष्पक्ष और फ़ास्ट ट्रैक सर्वे करवाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा।

इस मौके पर डॉ. राज कुमार ने बताया कि जहाँ उन्होंने मुकेरिया के धुस्सी बांध और चब्बेवाल के कुक्कडां बाँध
की मरम्मत के लिए अपनी ओर से 50 लाख रुपये की राशि जारी की है, वहीं बहुत जल्द इन बांधों के पुनर्निर्माण और मरम्मत का काम भी शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अगले साल बरसातों से पहले ज़िला होशियारपुर इस तरह से तैयार हो कि जनता को दोबारा ऐसे नुकसान का सामना न करना पड़े। इस संबंध में उन्होंने यह भी कहा की इस मुश्किल समय में वह तथा पंजाब सरकार सभी पंजाबियों के साथ हैं और सभी पीड़ितों तक सरकारी योजना का लाभ जल्द से जल्द पहुँचाया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मौजूदा बीडीपीओ व अकाली मंत्री का भतीजा ग्रिफ्तार: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड

चंडीगढ़ :9 जुलाई :सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए हथियारों की सप्लाई को लेकर लुधियाना से एक के बाद एक लिंक सामने आ रहे हैं। बीते...
article-image
पंजाब

प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन और पंचायती राज मोहाली द्वारा नवनिर्वाचित सरपंचों और पंचों के लिए ब्लॉक माहिलपुर में आयोजित नौवां प्रशिक्षण कार्यक्रम शिविर संपन्न

माहिलपुर : प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
article-image
पंजाब

पेंशन के लिए अब घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा l तहसील कल्याण अधिकारी देहरा विपुल शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण ( ईसोमसा ) विभाग ने...
article-image
पंजाब

डीएवी बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के बी.एड.सत्र- I का शानदार परिणाम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम. भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के बी.एड. सत्र-I (2024-26 ) का...
Translate »
error: Content is protected !!