बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश आरंभ

by

गढ़शंकर, 1 अप्रैल :  सिख पंथ के महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की याद में बनाए जा रहे गुरुद्वारा साहिब में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश आरंभ किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सतपाल सिंह सत्ती जी ने बताया कि गढ़शंकर में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कॉलेज के नजदीक बनाए जा रहे सिख पंथ के महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारे साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश आरंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को गुरुद्वारा भाई तिलकू जी से पालकी साहिब में बैंड-बाजे के साथ मरियादा और सम्मान के साथ गुरुद्वारा साहिब लाकर सुशोभित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब पर पुष्प वर्षा की तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप का गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ के पश्चात भाई गुरप्रीत सिंह खालसा चमकौर साहिब वाले के जत्थे द्वारा कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। इसके अलावा स्त्री सत्संग सभा गढ़शंकर की महिलाओं के समूह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर भाई दलजीत सिंह ने ग्रंथी सिंह की सेवा की। समारोह के दौरान किला आनंदगढ़ श्री आनंदपुर साहिब से कार सेवा बाले बाबा सुच्चा सिंह और बाबा सतनाम सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर मिसल शहीदा तरना दल दोआबा के प्रधान जत्थेदार स्वर्णजीत सिंह, वृद्ध आश्रम राजा साहिब वाले बाबा बलवंत सिंह के अलावा गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा सतपाल सिंह सत्ती, हरचरण सिंह प्रधान, तरलोक सिंह अरोड़ा, रोशन सिंह, मोहन सिंह, बिक्रमजीत सिंह, डॉ. गुरिंदरजीत सिंह, हरदीप सिंह बनवैत और रशपाल सिंह खालसा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस लाईन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, डिपटी कमिश्नर अपनीत रियात ने ली मार्च पास्ट से सलामी

गणतंत्रत दिवस पर चरनजीत सिंह चन्नी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वजड होशियारपुर, 24 जनवरी: 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड में होने वाले ज़िला स्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर दुश्मन गैंगस्‍टर कौशल चौधरी की पत्‍नी मनीषा चौधरी गिरफ्तार : रंगदारी और फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद कुख्‍यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है। कौशल चौधरी की पत्‍नी पर फोन कर लोगों से रंगदारी मांगले का...
article-image
पंजाब

डीएमएफ और डीटीएफ द्वारा बेरोज़गार सहायक लाइनमैनों पर किए गए पुलिस अत्याचार की कड़ी निंदा

लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग गढ़शंकर, 5 जून :  डेमोक्रेटिक मुलाज़िम फेडरेशन और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा पटियाला में बेरोज़गार सहायक लाइनमैन, जो शांतिपूर्ण तरीके से अपने...
article-image
पंजाब

बजट सत्र 1 से 15 मार्च तक : 4 मार्च को बहस होगी, 5 मार्च को वित्त मंत्री चीमा बजट पेश करेंगे,इंडस्ट्री के लिए MSME विंग स्थापित किया जाएगा

चंडीगढ़  :  पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 1 से 14 मार्च तक होगा।  यह फैसला चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में  लिया गया। एक मार्च को गवर्नर विधानसभा को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन पर...
Translate »
error: Content is protected !!