बाबा बालक नाथ के अब आसानी से होंगे दर्शन: DC हेमराज बैरवा

by

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास कर्मचारियों ने जताया जिलाधीश का आभार
हमीरपुर 21 अक्तूबर। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में पवित्र गुफा की पौड़ियों और प्लेटफार्म को चौड़ा करने का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद बाबा के भक्त आसानी से गुफा के दर्शन कर सकेंगे और उन्हें ज्यादा देर तक लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान जिलाधीश ने बताया कि यह कार्य पूरा होने के बाद गुफा का रास्ता चौड़ा हो जाएगा और प्लेटफार्म पर भी श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र मंे विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एडीबी के प्रोजेक्ट को मंजूरी के मिलने के बाद बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर की कायाकल्प के लिए एक बड़ी योजना पर भी कार्य शुरू होगा।
इस अवसर पर न्यास के कर्मचारियों ने उनसे संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए जिलाधीश का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें कर्मचारी संगठन की ओर से सम्मानित भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव पर गरली में शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन

राज्यपाल शुक्ल ने की कार्यक्रम में सहभागिता राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ कांगड़ा : भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर फ़ैसले के ख़िलाफ़ हाई कोर्ट पहुँची सीबीआई

नई दिल्ली । दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगने के बाद अब सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त करने वाले फ़ैसले के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है। ट्रायल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी पहुंचा जोगिंद्रा बैंक सोलन घोटाला : रविंदर कुमार, प्रबंधक पर वर्षों से रिकॉर्ड दबाने के आरोप

एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (जेसीसीबी) में वर्ष 2000 से अब तक ₹100 करोड़ से अधिक के कथित बैंकिंग घोटालों और धनशोधन के मामले में रविंदर कुमार, प्रबंधक का नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!