बाबा बालक नाथ मेले में स्वामी अमर देव ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, हुआ जोरदार स्वागत

by

सोलन, 21 जून :  बाबा बालक नाथ मंदिर देंयोघाट सोलन मेले के अवसर पर रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमर देव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेले में पहुंचने पर मेला समिति के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर मेले में विशाल दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल मुकाबलों का श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया।
स्वामी अमर देव ने बाबा बालक नाथ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक मेले हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, सद्भाव और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दंगल प्रतियोगिता का भी आनंद उठाया। मेला समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान रजिस्ट्री अनिवार्य

जिला चम्बा में 6 से 9 जुलाई तक किसान रजिस्ट्री हेतु विशेष अभियान का आयोजन :- डॉ. नितिन कुमार शर्मा एएम नाथ। चम्बा : कृषि विभाग द्वारा जिला चम्बा में आत्मा परियोजना के अंतर्गत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों को बनाते थे निशाना : सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्कर, अब तक 29 गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला। शिमला पुलिस ने सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार तस्कर मंडी के रहने वाले हैं, जबकि एक तस्कर शिमला के रामपुर का है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की संपदा को नहीं लुटने देंगे, हक के लिए लड़ेंगे लड़ाई – सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं देंगे। सोमवार को सोलन के गांधीग्राम में स्थित एक निजी होटल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, पंचायती राज संस्थाओं प्रतिनिधियों को सम्मान मिलने पर ग्रामीण विकास मंत्री ने दी बधाई

ऊना  – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पंचायत प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!