बाबा रामदेव ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था : SGPC को बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया एक करोड़ का दान

by

अमृतसर । पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के संस्थापक व योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए और कुछ समय वहां रुक कर कीर्तन भी श्रवण किया।

एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बाबा रामदेव को धार्मिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा रामदेव ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एसजीपीसी को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी।

बाबा रामदेव ने कहा कि एसजीपीसी सिखों की सर्वोच्च संस्था है। उनके द्वारा दी गई सहायता राशि मायने नहीं रखती, यह केवल गुरु की सेवा है। पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा का पंजाब के लोगों ने साहस से सामना किया है। इस संकटकाल में एक दूसरे की सहायता करना हम सबका धर्म है। आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।

बाबा रामदेव ने देश विदेश में बसे लोगों से अपील की कि वे पंजाब में सहायता के लिए आगे आएं। एसजीपीसी को अधिक से अधिक दान दें। एसजीपीसी को दिया गया दान सही जगह पर प्रयोग होगा।

एडवोकेट धामी ने बाबा रामदेव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी द्वारा किए गए जा रहे कार्यों को देखकर बाबा रामदेव ने उनसे संपर्क किया था और इस सेवा कार्य का हिस्सा बने। एडवोकेट धामी ने बाबा रामदेव को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान शताब्दी के समारोहों में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 सितंबर को गुरदासपुर जाएंगे पीएम मोदी, बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

चंडीगढ़ : पीएम नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे, जहां हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति का आकलन करेंगे और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों...
article-image
पंजाब

बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई

17 व 18 जनवरी को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष जागरूकता चेकिंग व अभियान होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर के...
article-image
पंजाब

कोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में किया जा सकता है संपर्ककोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी: एस.पी मेजर सिंह विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में करवाया गया जागरुकता सैमीनार अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए किसी...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : पंजाब पुलिस के लिए गौरव का क्षण है जब इसके दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। श्री एम.एफ. फारूकी, आईपीएस, एडीजीपी पंजाब को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!