बार एसोसिएशन गढ़शंकर के एडवोकेट राज कुमार भट्टी प्रधान व बिक्रमजीत सिंह सेक्रेटरी गए चुने

by

गढ़शंकर। बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए चुनाव में आज एडवोकेट राज कुमार भट्टी अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बिक्रमजीत सिंह सेक्रेटरी , दीपांकर लंब वाईस प्रधान, सुख नागपाल जॉइंट सेक्रेटरी और रमन कुमार गुजराल कैशियर चुने गए।
बार एसोसिएशन गढ़शंकर के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव के लिए कुल 60 मतों में से 59 मत पड़े। जिसमें से 2 मत कैंसिल हो गए। एडवोकेट राज कुमार भट्टी को 37 मत पड़े तो एडवोकेट पंकज कृपाल को 20 मत पड़े। इस तरह राज कुमार भट्टी 17 मतों से जीत कर प्रधान पद पर काबिज हुए। इसके इलावा सेक्रेटरी के पद के लिए भी 59 मत पड़े और एक मत कैंसिल हो गया। जिसमें बिक्रमजीत सिंह को 35 और सरिता कंवर को 23 मत पड़े। इस तरह बिक्रमजीत सिंह 12 मतों से जीत गए। इसके इलावा सर्वसमिति से दीपांकर लंब वाईस प्रधान, सुख नागपाल जॉइंट सेक्रेटरी और रमन कुमार गुजराल कैशियर चुने गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत का डिप्टी स्पीकर रौड़ी के कार्यालय गढ़शंकर में पहुंचने पर किया सम्मान

गढ़शंकर, 19 नवम्बर :  पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और हलका शाम चुरसी से विधायक डॉ. रवजोत सिंह का डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय गढ़शंकर में पहुंचने पर सम्मान किया गया।...
article-image
पंजाब

2 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बैंक कैशियर गिरफ्तार : 120 खाता धारकों को लगाया चूना

कादियां। पुलिस ने बहुचर्चित बैंक आफ बड़ौदा की कादियां ब्रांच में करोड़ों के हुए धोखाधड़ी मामले में कैशियर तलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने पत्रकारों...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को चेक सौंपे

होशियारपुर, 23 अक्टूबर : कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने आज सिविल अस्पताल में बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को 5,02,500 रुपये के चेक सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस...
article-image
पंजाब

गुरदासपुर एनकाउंटर मामला : हाईकोर्ट ने पंजाब DGP को किया तलब, जानें पूरा मामला

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 23 फरवरी को गुरदासपुर में एक मुठभेड़ में कथित तौर पर मारे गए युवक रणजीत सिंह (19) से जुड़े मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!