बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को ज़िला चंबा में 20 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन —-उपायुक्त अपूर्व देवगन

by
चंबा, 15 अगस्त
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को विभिन्न विभागीय कार्य योजनाओं वह राष्ट्रीय उच्च मार्ग को लगभग 20 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है ।
उन्होंने बताया कि बारिश से उपमंडल भाटियात, चंबा और डलहौजी के तहत बाधित सड़कों, विद्युत आपूर्ति और पेयजल योजनाओं को सुचारू कर दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि 13 और 14 अगस्त को बारिश के कारण भाटियात उपमंडल में एक मानव जीवन की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है ।
उन्होंने बताया कि पशुधन मामले में उपमंडल चंबा के तहत 26 तथा भटियात में 5 मामले सूचित हुए हैं ।
उपमंडल चंबा में 1 व भटियात के तहत 30 कच्चे घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है जबकि 10 कच्चे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं ।
उन्होंने बताया कि भटियात उप मंडल में इस दौरान यहां 14 पक्के घर आंशिक तौर पर जबकि 6 पक्के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।
उपमंडल डलहौजी के तहत 13 और 14 अगस्त को दो कच्चे घरों को आंशिक तौर पर नुकसान की सूचना भी प्राप्त हुई है ।
अपूर्व देवगन ने यह भी बताया कि उपमंडल भटियात के तहत ही 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश के कारण एक दुकान, 3 महिला मंडल भवन, तीन स्कूल भवन, चार वाहन, तीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन, 6 पटवार सर्कल और 80 रिटेनिंग वॉल , 60 के करीब भूमि से संबंधित मामलों के नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों का अपमान और मित्रों मित्रों का सम्मान है सुक्खू सरकार की पॉलिसी : अपनी नाकामी का दोष किसी और पर ना दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

अंतरात्मा की आवाज़ पर और मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में आए चैतन्य एएम नाथ। ऊना/गगरेट :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के राजनैतिक हालात के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झूठ के अलावा कोई योजना और आर्थि क सुधार कीपहल नहीं है मुख्यमंत्री की उपलब्धि : जयराम ठाकुर

अपने तीन साल के जश्न में तीन प्रदेशव्यापी योजना तक नहीं बता पाई सरकार और मुख्यमंत्री झूठे बयानों से नहीं प्रभावी आर्थिक सुधारो से प्रदेश की आर्थिकी होगी मजबूत एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शाहरुख खान को 6.83 लाख डाली कस्टम ड्यूटी : महंगी घड़ियों के साथ कस्टम विभाग ने रोका,

मुंबई। शुक्रवार देर रात शारजाह से लौटे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ने रोक लिया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी एआईयू के सूत्रों ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों ने हासिल किया शीर्ष सम्मान : जेएनजीईसी के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकथॉन प्रतियोगिता में अव्वल

पहला स्थान हासिल कर जीती एक लाख पुरूस्कार राशि सुंदरनगर, 21 दिसंबर 2023। जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी), सुंदरनगर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन...
Translate »
error: Content is protected !!