बारिश से प्रभावित हुए घरों की सुरक्षा दीवारों हेतू 3,940 कार्यों के लिए 36.13 करोड़ रूपये स्वीकृत – उपायुक्त

by
ऊना, 27 जुलाई – गत दिनों जिला में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के गांवों के प्रभावित लोगों के पास पहुंचकर प्रशासन लगातार सहायता कर रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा से प्रभावित जिला के लोगों को हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जिला ऊना के जिन घरों को नुक्सान पहुंचा है उनके घरों की सुरक्षा दीवारों को मनरेगा के अंतर्गत करवाने की पहल की है ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि जिला ऊना में मनरेगा के तहत किए जाने वाले 3,940 कार्यों के लिए 3613.43239 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी के तहत अंब ब्लॉक के तहत कुल 515 कार्यों पर 502.26 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।
बंगाणा ब्लॉक के तहत कुल 2002 कार्यों पर 1947.65 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे जिसके तहत बंगाणा ब्लॉक के 1948 कार्याें पर 1781.70 लाख रूपये तथा लोक निर्माण विभाग के वृत्त जोल में 4 कार्यों के लिए 16.95 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया गगरेट ब्लॉक के तहत रिटेनिंग वाल के 374 कार्यों के लिए 187 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरोली ब्लॉक के अंतर्गत 672 कार्याें के लिए 658.70 लाख रूपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऊना ब्लॉक में कुल 377 कार्यों के लिए 317.815 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि इन सभी कार्यों को करने के लिए मनरेगा गाइडलाईन के तहत कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने वाले सच्चे देशभक्त : न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर

जिला मुख्यालय चंबा में विशाल विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल नशा मुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा पीड़ित पुनर्वास बारे दी...
हिमाचल प्रदेश

कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट ऊना  : देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएनडीए की ग्रीन बद्दी क्लीन बद्दी प्लांटेशन ड्राइव के तहत सनसिटी मार्ग पर किया पौधारोपण

सीईओ बी.बी .एन.डी.ए सोनाक्षी तोमर ने किया शुभारंभ कहा जापानी टेक्नोलॉजी मियां बाकी तकनीक के आधार पर किया गया पौधारोपण। बद्दी 14 जनवरी (तारा) : बद्दी -बरोटीवाला -नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रीन बद्दी क्लीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

कुटलैहड़ :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर नया इतिहास लिख दिया है। गौर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!