बार्ड नंबर पांच से चुनाव लड़ रहे चन्नी पर नूरपुर वेदी से आए लोगो ने लगाए आरोप

by

एफडीआर कई वर्ष पहले पूरी होने के बावजूद आज तक पैसे नहीं दिए
चन्नी ने कहा किसी को कोई पैसा नहीं देना यह तो विरोधियों की साजिश है गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर पांच से प्रत्याशी चरनजीत सिंह चन्नी के चुनावी कार्यालय में आज कशमीर सिंह पुत्र भजनां निवासी रैखड़ा, सिमर कौर पत्नी देव सिंह निवासी जट्टपुर, कशमीरी देवी पत्नी इंद्र निवासी नल्होटी, ब्लाक नूरपुर वेदी जिला रोपड़ पुहंचे और आरोप लगाया कि काफी वर्ष पहले चरनजीत सिंह चन्नी ने चन्नी इंन्वेसटमेंट फाईनैंस कंपनी में एफडीआर करवाई थी और समय पूरा होने के बावजूद आज तक हमें पैसे नहीं दिए। हमें ना तो चन्नी मिलता है और ना ही उसकी कोई जिम्मेवारी ले रहा है। हम घूम रहे है लेकिन हमें पैसे नहीं मिल रहे। आज हमें पता चला कि चन्नी चुनाव लड़ रहा है तो हम उसे ढूंढने यहां आए लेकिन वह यहां भी हमें नहीं मिला। चरनजीत सिंह चन्नी कुछ देर बाद कार्यालय पहुंचे और कहा कि मैने किसी को कोई पैसा नहीं देना यह सभी कुछ मेरी जीत तय देख कर विरोधियों की सजिश का हिस्सा है और मुझे बदनाम कर चुनाव जीतना चाहते है। लेकिन जनता मेरे साथ है मेरी जीत अव और भी पुख्ता हो गई है।
फोटो: बार्ड नंबर पांच के प्रत्यशी चन्नी पर लोग आरोप लगाते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब की 2298 एकड़ जमीन पर चंडीगढ़ ने डाला डाका : जोशी

चंडीगढ़ :  केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने पंजाब राज्य की 2298 एकड़ जमीन अवैध रूप से हड़प ली है और अब इस पर पंजाब सरकार का शासन नहीं चलता है, पंजाब सरकार इसे तुरंत...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया नंगल खुर्द में शिलान्यास दिवस 8 अगस्त को मनाया जाएगा : बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला हुशियारपुर के गांव नंगल खुर्द में निर्मल कुटिया, जन्मस्थल ब्रह्मलीन संत बाबा हरनाम सिंह जी के मुख्य सेवादार बाबा मख़न सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर...
article-image
पंजाब

मां-बेटों ने घर में ही शराब फैक्टरी दी खोल : ड्रम और तीन हजार लीटर शराब बरामद

जगरांव : लुधियाना के जगरांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में ही शराब की अवैध फैक्टरी चल रही थी। एक महिला और उसके दो बेटे इस फैक्टरी...
article-image
पंजाब

सोनालिका एग्रो सॉल्यूशन्स ने भव्य समारोह के साथ पंजाब में लॉन्च किया हेवी ड्यूटी सुपर सीडर प्रो प्लस

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कृषि पद्धतियों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोनालिका एग्रो सॉल्यूशन्स ने अपने नवीनतम नवाचार सुपर सीडर प्रो प्लस का भव्य शुभारंभ होटल एंबर रेजीडेंसी, होशियारपुर (पंजाब)...
Translate »
error: Content is protected !!