बालिकाओं के प्रति भेदभाव के  खिलाफ जागरूकता बढ़ने के परिणाम सार्थक : विधायक नीरज नैय्यर

by
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को विधायक ने किया सम्मानित
एएम नाथ। चंबा :   विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि  वर्तमान में बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ जागरूकता बढ़ने से समाज में  सार्थक परिणाम निकले हैं। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में  व्यवसाय चुनकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रही हैं।
 
वह आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ज़िला परिषद के सभागार में आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे। कार्यक्रम में उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे ।
नीरज नैय्यर ने कहा कि देश में आजादी से पूर्व बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति भेदभाव एवं कुरीतियां रहीं। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को समानता के अधिकार को लेकर  सभी सरकारों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों का निर्धारण  किया गया।
बढ़ती जागरूकता के परिणाम स्वरूप आज महिलाएं  भारतीय   सेना  में भी अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुखआश्रय का भी जिक्र अपने संबोधन में किया ।
कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  देश को विकसित बनाने में महिलाओं की सार्थक भूमिका रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में अधिकांश प्रतियोगी तथा बोर्ड परीक्षाओं में  लड़कियां ही  लड़कों से आगे निकल रही हैं।
उपायुक्त ने ज़िला में बालिकाओं के कल्याण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न  योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपराजिता  मैं चंबा की तथा
भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की, कार्यक्रम के तहत  जानकारी साझा की ।
इस दौरान विधायक ने 10 + 2 तथा दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में ज़िला स्तर पर मैरिट सूची में अपना नाम अंकित करने वाली दस- दस लड़कियों को  दस हजार तथा  सात हजार की राशि के चेक एवं प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए।
उन्होंने इस दौरान  ज़िला के समस्त विकास  खंडों से बेहतर लिंग अनुपात वाली 7 ग्राम पंचायतों को   बीस हजार की राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
नीरज नैय्यर ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर आयोजित बालिका मैराथन रेस के विजेता प्रतिभागियों को भी इस दौरान पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर अधीक्षक प्रथम श्रेणी  बाल विकास अमर सिंह वर्मा, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे पहले आज  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रातः 6  बजे ऐतिहासिक चंबा चौगान के मिलेनियम गेट से बालिका मैराथन रेस का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी
मेहला ने बालिका मैराथन रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन रेस मिलेनियम गेट से शुरू हुई तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा-सुल्तानपुर  में समाप्त हुई।
10+2 तथा दसवीं कक्षा की  बोर्ड परीक्षाओं में  ज़िला स्तर पर मेरिट सूची में नाम अंकित करने वाली इन  छात्राओं को  किया गया सम्मानित,,,
आफरीन मलिक, कामिनी ठाकुर,  प्रगति शर्मा, आंचल कुमारी, आयुषी वर्मा, मोनिका कुमारी, जीविका ठाकुर राशिका ठाकुर, शिवानी और उपासना
दसवीं कक्षा की छात्राएं :  शिवानी, अहाना पल्लवी शर्मा, विशाखा ठाकुर, अंजली देवी, अंशिका ठाकुर, सुहानी शर्मा, कीर्ति ठाकुर, कनिका कुमारी और काजल कुमारी शामिल है।
बेहतर लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायतें :  ग्राम पंचायत पूलन, कुठेड़, कीड़ी,  करयास , कल्हेल, भांदल तथा जंदरोग
मैराथन  रेस की विजेता  प्रतिभागी :  सत्या प्रथम ,पल्लवी द्वितीय चुनालोन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पति पत्नी व उनके 1 वर्षीय बेटे की मौत , दूसरे 6 वर्षीय बेटे और मां सहित 4 घायल : अड्डा सतनौर में दो वाहनों की टक्कर

गढ़शंकर। चंडीगढ़ से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डा सतनोर में गतरात्रि दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत एवं चार लोगों के जख्मी हो गए। टैंकर चाक शराबी हालत में था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 102 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ, आयोजकों की थपथपाई पीठ – श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट सोहाना की टीम ने किया रक्त एकत्रित बीबीएन, 5 अप्रैल (तारा)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*माजरा, डमटाल, मोहटली व छन्नी के लिए वैकल्पिक राह बनी संभव; एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर से होकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की मिली अनुमति* एएम नाथ। इंदौरा, 23 जुलाई। इंदौरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते माजरा, डमटाल,मोहटली और छन्नी पंचायतों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त...
हिमाचल प्रदेश

स्वेच्छा से कोविड टैस्ट करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें बन्द नहीं होंगी

ऊना I  एसडीएम ऊना डाॅ. निधि पटेल ने कहा है कि ऊना शहर के दुकानदारों के लिए नगर परिषद ऊना के टाउन हाल में स्थापित कोविड19 टैस्ट सैंपलिंग केन्द्र में स्वेच्छा से कोविड 19...
Translate »
error: Content is protected !!