बालिकाओं में आत्मविश्वास के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सराहनीय पहल : कुलदीप सिंह पठानिया

by

कहा, जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर 150 करोड़ व्यय

भटियात के दूर दराज गांव को पेयजल आपूर्ति के लिए 125 करोड की राशि का प्रावधान

प्रथम चरण के कार्यों को 45 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) फरवरी 12 : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस तथा आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
उन्होंने साथ में यह भी कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रत्येक बालिका को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के दौरान सक्षम रूप से निपटने के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आवश्यक है।
कुलदीप सिंह पठानिया आज समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शस्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट (सिम्मा) के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने 2025-26 के दौरान मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिका विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 350 करोड़ रूपयों की लागत वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत अब तक लगभग 150 करोड़ की धन राशि व्यय की जा चुकी है। विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज गांव (टेल एंड विलेज) में सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए 125 करोड की धनराशि का प्रावधान रखा गया है। इसके तहत प्रथम चरण में 45 करोड़ रुपये व्यय करने की प्रशासनिक स्वीकृति विभाग को उपलब्ध करवाई गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि ग्राम पंचायत ककीरा कस्बा, ककीरा जरेई, तारागढ़, गडाना, चलामा, होबार, खडेडा तथा कुड्डी में विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इनमें 86 करोड़ की राशि से 87 परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी तरह निर्माणाधीन पेयजल योजना ककीरा तथा तारागढ़- डंगोरी के निर्माण कार्यों पर 47 करोड़ 50 लाख की राशि व्यय की जा रही है।
इसके अतिरिक्त दो प्रस्तावित परियोजनाओं में से मल निकासी योजना बकलोह कैंट तथा आपदा प्रभावित सलोरका, कमलाड़ी, घटासनी, अपर मामुल एवं बस स्टैंड ककीरा तथा बाई का बाग क्षेत्र में भूमि संरक्षण कार्य के लिए 12 करोड़ 29 लाख की धनराशि को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने सड़क निर्माण को रखी गई अपनी विशेष प्रतिबद्धता का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया । उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ककीरा, घटासनी तथा तारागढ़ ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित 12 संपर्क मार्गो के तहत 5 सड़कों के एफआरए मामलों को स्वीकृत किया जा चुका है साथ में 7 सड़कों के सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2025-26 के तहत प्रस्तावित कार्यों में संपर्क मार्ग कालाफाट, कटलु-बैल्ला तथा डंगाडी- बाई का बाग के निर्माण कार्यों के लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है।
विधानसभा क्षेत्र भटियात के सर्वांगीण विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों में आरंभ हुई विकास यात्रा के साक्षी स्वयं क्षेत्रवासी हैं। वर्तमान में सड़क, पेयजल एवं सिंचाई, विद्युत तथा स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सेवाओं के सुदृढ़ होने से लोगों के आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करने के साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की बहुआयामी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार की धनराशि देने की भी घोषणा की।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तरुण मल्होत्रा, पूर्व जिला महासचिव राजीव कौशल,
पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, उपमंडल दंडाधिकारी मनीष सोनी, पुलिस उप अधीक्षक शेर सिंह, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर, नरेन्द्र चौधरी, राकेश ठाकुर, अध्यक्ष इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट विक्रम सिंह थापा, तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक तथा स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न : स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को आत्मसात करें युवा – संजय अवस्थी

एएम नाथ। शिमला : अर्की  :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी! कॉलर पकड़ कांग्रेस के पूर्व MLA को दबोचा, हाईवोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद

हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर  को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ED की टीम ने काफी समय से फरार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपदा में नहीं दी फूटी कौड़ी : लेकिन हरियाणा-जम्मू कश्मीर के चुनावों में पीएम ने की बात हिमाचल की -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई के पक्ष में बरवाला बस स्टैंड पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी गोविंद पर मामला दर्ज : सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में

अर्की । सोलन जिले की अर्की विधानसभा से सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!