पत्नी से नोकझोंक के बाद पिता ने छह वर्षीय बेटे को रावी में फेंका, खुद पुलिस को दी सूचना

by

उफनती रावी में छह वर्षीय मासूम की तलाश, पुलिस-एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

बच्चे को नदी में फेंकने के आरोप में पिता गिरफ्तार, घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

एएम नाथ, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति पर पत्नी से फोन पर हुई नोकझोंक के बाद अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंकने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लापता मासूम की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें रावी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हितेश कुमार (30) पुत्र जयपाल निवासी गांव डभूंई, डाकघर कियाणी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब आठ बजे हितेश अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी और नोकझोंक हो गई। उसकी पत्नी पिछले करीब एक माह से अपने मायके अमृतसर में रह रही है। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंक दिया।
मंगलवार सुबह आरोपी ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रावी नदी के किनारे बच्चे की तलाश शुरू की।
नदी में तेज बहाव होने के कारण सर्च अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। गोताखोरों की सहायता से नदी के विभिन्न हिस्सों में बच्चे की तलाश की जा रही है।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीमों की प्राथमिकता मासूम को जल्द से जल्द तलाश करना है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल-केंद्रित, व्यवहारिक एवं रोचक शिक्षण तकनीकों से सशक्त किया जाएगा : सीडीपीओ राजेश राय बाल विकास परियोजना मैहला की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ। चम्बा :  शिशुओं की पढ़ाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्मार्ट सिटी, स्वस्थ नागरिक के तहत आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर : धर्मशाला के प्रत्येक वार्ड में लोगों के स्वास्थ्य की होगी जांच*

एएम नाथ। धर्मशाला, 24 जुलाई। स्वस्थ नागरिक सुंदर सिटी अभियान के तहत धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य शिविरों की आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एमसी के कमीशनर जफर इकबाल ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता : वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एकदिवसीय कार्यशाला

एएम नाथ। केलांग 26 जून :   जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिडकमार में 715 बीपीएल परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया संवाद

सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए बनेगा बीपीएल परिवारों का व्हाट्सऐप ग्रुप रिडकमार में 715 बीपीएल परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया संवाद एएम नाथ। शाहपुर, 19 अगस्त। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!