बाली के त्वरित एक्शन मोड में आते ही खड्ड में फंसे दंपत्ति को सुरक्षित निकाला

by

दिल्ली में उपचारारत होने के वाबजूद विडियो काॅल के माध्यम लेते रहे जानकारी

जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्टिंग तक की भी कर ली गई थी तैयारी : आरएस बाली

एएम नाथ। धर्मशाला : पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली के त्वरित एक्शन से सेराथाना की धरूण खड्ड में फंसे दंपत्ति और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में उपचाररत होने के बावजूद आर एस बाली जी को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल एसडीएम को मौके पर भेजा, एसडीआरएफ, आर्मी जनरल, और डीसी के साथ संपर्क साधा, और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को वीडियो कॉल के जरिए खुद लीड किया।
उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के चलते बुधवार शाम को चटवार निवासी बलराज एवं उनकी धर्मपत्नी बिंता देवी और उनके मवेशी धरूण खड्ड में फंस गए थे इसकी सूचना जैसे ही दिल्ली में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली तक पहुंची तो उन्होंने त्वरित प्रभाव से रेस्क्यू आपरेशन आरंभ करने के निर्देश दिए गए। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि एसडीआरएफ तथा योल सैन्य छावनी के जवानों सहित अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया तथा एसडीएम को भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया।
उन्होंने कहा कि भले ही स्थानीय अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन प्रशासन की ओर से भी सभी तैयारियां पूर्ण की गई थीं यहां तक की संबंधित एथारिटी के साथ एयरलिफ्टिंग की बात भी हो गई थी। इस दौरान आर एस बाली सैन्य अधिकारी को भी वीडियो कॉल पर जोड़ा और आभार प्रकट किया।
आरएस बाली ने कहा कि भारी बारिश के चलते नगरोटा विस क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास के लिए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं इसके साथ ही प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद भी मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में लोक निर्माण विभाग तथा आईपीएच तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चारों नगर निगमों में खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार के खिलाफ है जनता में आक्रोश : जयराम ठाकुर

नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंडी में शक्ति प्रदर्शन कर सभी 14 पार्षदों के साथ निकाला रोड शो पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने किया मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में जीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में कुछ शर्तों को पूरा करने पर मिलेगी ट्रेकिंग की अनुमति : आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों में किया संशोधन

धर्मशाला, 10 अगस्त। कांगड़ा जिला में ट्रेकिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत 22 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का 1 जून से 4 जून तक का प्रवास कार्यक्रम : 1 जून को प्रातः 10 बजे हरोली में जल शक्ति विभाग के निर्मित होने वाले विश्राम गृह का शिलान्यास करेंगे,

ऊना, 29 मई : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार 1 जून को प्रातः 10 बजे हरोली में जल शक्ति विभाग के निर्मित होने वाले विश्राम गृह का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11.30 बजे उपमंडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो श्रद्धालु ओं की मौत हो गई है। दोनों श्रद्धालुओं के शवो को भरमौर लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट के जिला...
Translate »
error: Content is protected !!