बिजली कर्मी भी 16 जून की रैली मे होगे शामल…तैयारी मीटिंगे जारी… जी एम एस एच सैक्टर 16, सैक्टर 38, सैक्टर 7 में हुई गेट मीटिंग

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ ,  कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के आवाहन पर 16 जून हो रही विशाल रैली में बिजली कर्मी भी बड़ी संख्या में शामल होगे। रैली की तैयारी के संबंध में लगातार मीटिंगे हो रही है। रैली के संबंध में वर्करों में उत्साह बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिकल वर्करमैन यूनियन के आवाहन पर सैक्टर 16, सैक्टर 38 , सैक्टर 7 तथा सेक्टर 9 में मीटिंग हुई। वर्करों को संबोधन करते हुए लीडरशिप ने
माननीय प्रशासक से अनुरोध किया कि कर्मचारियों के मसलों में दखल देकर इन्हें हल करवाए।
उन्होंने मांग की कि कोऑर्डिनेशन कमेटी के साथ किए गए वायदे अनुसार गलबात कर मसलों को हल करे।
प्रशासन समान काम के लिए सामान वेतन तथा पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट तुरंत लागू करे,वेतन समय पर दे,रहते डेली वेज वर्करों को रेगुलर करे, काम से निकले वर्करों को काम पर वापिस रखे ,खाली पोस्ट जल्द भरे, रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को जल्द पेंशन लाभ दिए जाए।उन्होंने आगे मांग की कि चार न्यू लेबर कोड से मजदूर विरोधी धाराएं हटाई जाए।
लीडरशिप ने कहा कि
कि अगर प्रशाशन कर्मचारियों की नहीं सुनता तो 16 जून को विशाल रैली की जाएगी, जिस की पूरी जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन की होगी।
इस मौके पर वर्करों को कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार, इलेक्ट्रिकल वरकमैन यूनियन के प्रधान किशोरी लाल,चेयरमैन वरिंदर बिष्ट,उप प्रधान सुखविंदर सिंह,बलविंदर सिंह,अमृत पाल,नसीम मोहमंद,गुरप्रीत सिंह, कृपण,हरदीप सिंह, मक्खन सिंह आदि ने संबोधन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं

चंबा, ( सिंहुता) 4 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेआज सिहुंता के छलाड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं...
article-image
पंजाब

मोहनजीत प्रकरण और गुलजार सिंह की आत्महत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन…. नंगल रोड पर लगाया जाम

एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी बोले- आप सरकार के शासन में कथित गुंडागर्दी चरम पर, कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे, न झुकेंगे गढ़शंकर, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भिड़ा गया था दो आतंकियों से वो – राइफल छीनने की भी कोशिश की… पहलगाम में मारे गए सैयद हुसैन ने

पहलगाम में आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी युवक की भी जान चली गई. उसकी पहचान सैयद हुसैन शाह के रूप में हुई है। पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह घोड़े चलाने...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम PGI से करवाने की मांग… अदालत ने की खारिज

गुरदासपुर :  अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पुलिस चौकी पर दो पुलिस मुलाजिमों की हत्या के बाद आरोपित रणजीत सिंह के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बहुचर्चित मामले में गुरदासपुर की सीजीएम अदालत ने...
Translate »
error: Content is protected !!