बिजली बोर्ड में हुए 60 करोड़ रुपये के घोटाले का जवाब दें सीएम : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ।  नालागढ़ :   भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के प्रचार अभियान में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के घोटाले सामने आने शुरू हो गए हैं। हर दिन नए नए मामले उजागर हो रहे हैं।  अभी तो शुरुआत है, कांग्रेस सरकार प्रदेश में घोटालों का रिकॉर्ड बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। सरकार ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए 175 करोड़ के टेंडर को 240 करोड़ रुपये में आवंटित किया है।

60 करोड़ रुपये का यह घोटाला किसे लाभ पहुंचाने के लिए, किसके इशारे पर किया गया। मुख्यमंत्री को इन सवालों के जवाब देने चाहिए। जयराम ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने झूठी गारंटियों की झड़ी लगा दी थी और अब जब सरकार में आ गए हैं तो घोटालों की झड़ी लगा रहे हैं।

प्रदेश में युवा परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए सड़कों पर हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ झूठ बोलकर सरकार चलाने का प्रयास कर रहे हैं। नालागढ़ के साईं चडोग और लूणस में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि नालागढ़ के लोगों ने फैसला कर लिया है कि भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के साथ हैं।

इस मौके पर चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लखविंदर राणा आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरोली की निर्णायिक लड़ाई के लिए जुट जाए किसी से डरने की जरूरत नहीं यहां आपका पसीना गिरेगा मुकेश का खून वहेगा: मुकेश अग्रिहोत्री

जयराम ठाकुर की सरकार के छे महीने वचे है और फिर सरकार काग्रेस की होगी पूरे प्रदेश में हवाओं का रूख काग्रेस की और है: अग्रिहोत्री हरोली में माफिया व गुंडाराज्य चलाने वाले और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर में बेसहारा पशुओं और कुत्तों पर नकेल कसने की तैयारी

जिला प्रशासन ने शहरी निकायों एवं विभागों के साथ ही अहम बैठक, दिये जरूरी दिशा निर्देश एएम नाथ। बिलासपुर, 04 दिसम्बर: जिला बिलासपुर में बढ़ती बेसहारा पशुओं और कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण स्थापित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 करोड से बंगाणा में बनेगा सिविल अस्पताल का नया भवन, सीएम जल्द करेंगे शिलान्यास – कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने बंगाणा में लाइव देखा वर्चुअल संवाद कार्यक्रम, निशुल्क राशन किट्स भी की वितरित ऊना, 25 सितंबर – ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहुत हुई नेतागिरी, अब 5 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार…..पूर्व DUSU प्रेसिडेंट रौनक खत्री को रोहित गोदारा की धमकी

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक खत्री से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर रौनक को जान से मारने...
Translate »
error: Content is protected !!