बिजली विभाग गढ़शंकर का सामान चोरों ने किया गायव, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

by

गढ़शंकर – अज्ञात चोरों के खिलाफ पंजाब पावर कारपोरेशन गढ़शंकर कार्यलय के पीछे बने कमरों के ताले तोड़कर तीनकि लाख अठारह हजार रुपये का सामान चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार रविंदर सिंह जेई पीएसपीसीएल सब डीविजन गढ़शंकर ने पुलिस को दिए बयान कि उसने 12 फरवरी को उन्होंने देखा कि 66 केवी कार्यलय के पीछे बने क्वाटरों के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा बिजली का सामान ग़ायब था। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत तीन लाख अठारह हजार रुपये है। उन्होंने पुलिस से विभाग का सामान ढूढने की गुहार लगाई थी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। गढ़शंकर पुलिस ने जेई रविंदर सिंह की दरख्वास्त पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ के मद्देनज़र 24 घंटे ठीकरी पहरा और निगरानी ड्यूटी निभाने के आदेश जारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने होशियारपुर के गाँवों और कस्बों में गश्त अधिनियम 1918 की धारा 3 (1) के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डीएसपी सतीश कुमार ने डीएसपी पद का कार्यभार संभाला

गढ़शंकर 29 जनवरी  – डीएसपी सतीश कुमार ने आज गढ़शंकर में डीएसपी पद का कार्यभार  संभाल लिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि शहर में ट्रैफिक...
article-image
पंजाब

मकानों की मरम्मत के लिए 2,000 लाभार्थियों को सांसद और विधायक ने 2 करोड़ रुपए के चेक सौंपे

गांवों में विकास कार्यों के लिए जल्द ही जारी किए जाएंगे 4.50 करोड़ रुपए के फंड डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सरपंचों से ग्रांट के साथ-साथ कार्यों पर नजर रखने की अपील की, कल्याण...
article-image
पंजाब

एडवोकेट पंकज कृपाल को सदमा, पिता का निधन 

गढ़शंकर, 16 जनवरी: गढ़शंकर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा बार एसोसिएशन गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल को उसे समय गहरा सदमा लगा जब उनके पिता श्री वेद प्रकाश कृपाल का अकास्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!