बिजली व्यवस्था व मानसून तैयारियों की समीक्षा, खतरनाक पेड़ों की पहचान के निर्देश

by
एएम नाथ।  कुल्लू  : उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने जिला में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एवं विद्युत लाइनों की समीक्षा की।  बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।May be an image of studying and text
उपायुक्त ने सभी फीडरों के साथ लगती विद्युत लाइनों के समीप खतरनाक पेड़ों की सूची तैयार करने और उनकी निशानदेही करने के निर्देश दिए, ताकि नियमानुसार इन्हें काटने की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके और विद्युत आपूर्ति बाधित होने की संभावनाओं को कम किया जा सके।
उन्होंने मनाली स्थित आइबेक्स चौक पर निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन की प्रगति की भी समीक्षा की। विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सब स्टेशन का लेआउट एवं ढांचागत डिज़ाइन तैयार किया जा चुका है और आगामी कार्य प्रगति पर है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत पूरी तैयारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित समाधान के लिए पूर्व योजना तैयार रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून के दौरान यदि किसी क्षेत्र में बिजली बाधित होती है तो प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए।
बैठक में चीफ इंजीनियर विद्युत बोर्ड रजनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता रूम सिंह सहित सभी अधिशासी अभियंता एवं एचपीटीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केलांग में जला दो मंजिला घर : चार साल का बच्चा लापता, तलाश जारी

सिलेंडर फटने से आशियाना राख, मासूम की तलाश जारी एएम नाथ। केलांग :  बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच लाहुल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में एक मकान जल कर राख हो गया है। अग्निकांड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिव शिक्षा विभाग राकेश कंवर ने किया डॉ. प्रशांत रमण रवि द्वारा लिखित काव्य संग्रह का विमोचन

एएम नाथ। चम्बा : भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय चंबा में डॉक्टर प्रशांत रमण रवि द्वारा लिखित काव्य संग्रह पहाड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, तलवाड़ा द्वारा स्वच्छता विषय पर संगोष्ठी आयोजित

राकेश शर्मा :  तलवाड़ा, 20 फरवरी – भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, तलवाड़ा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आज स्वच्छता विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ उप मुख्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LBW नहीं, अब बोल्ड करना पड़ेगा : हरियाणा की पिच पर ‘अंपायर’ ने कर दिया कांग्रेस के साथ खेल : योगेंद्र यादव

चंडीगढ़  : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली जीत से कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं. इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इस नतीजे को लेकर एक्स पर...
Translate »
error: Content is protected !!