बिना किताबों के ही सीबीएसई स्कूलों में कैसे पढ़ेंगे बच्चे : जयराम ठाकुर

by

किताब न दे पाने का तर्क भी बचकाना, हर तरफ अफरातरफी का माहौल

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा 2 साल से प्रदेश में कई स्कूलों के सीबीएसई में परिवर्तित करने की घोषणा की गई। इतना समय बीतने के बाद भी बिना तैयारी के कुछ स्कूलों में सीबीएसई के तहत पढ़ाई शुरू कर दी लेकिन एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी सरकार उन छात्रों को किताबें भी मुहैया नहीं करवा पाई है। जिस कारण बच्चों को बिना किताब के ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। मार्च के अंत तक बच्चों का “फॉर्मेटिव एसेसमेंट” होना है लेकिन अभी तक किताबें नहीं मिल पाई हैं। स्कूल द्वारा बच्चों को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की किताबों से पढ़ाया जा रहा है। सरकार द्वारा समय से किताबें उपलब्ध करवाए जाने के बजाय जिम्मेदार लोगों द्वारा यह तर्क दिया जा रहा है कि सीबीएसई और हिमाचल प्रदेश बोर्ड के पाठ्यक्रम एक जैसे हैं। जिम्मेदार लोगों को इस तरीके के बेतुके बयान देने की बजाय बच्चों को समय से किताबें उपलब्ध करवाने पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सीबीएसई स्कूल के नाम पर कहीं भी स्पष्टता नहीं है। अभी शिक्षकों का भी तबादला नहीं हुआ है। वही शिक्षक पढ़ा रहे हैं जो पहले हिमाचल बोर्ड में पढ़ाते थे। उसमें भी हैरत की बातें है कि हर सीबीएसई स्कूल में कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो सीबीएसई में जाने को इच्छुक भी नहीं है। सीबीएसई स्कूलों के लिए सरकार द्वारा शिक्षकों की परीक्षा हेतु 22 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है। यदि निर्धारित तिथि पर भी यह परीक्षा आयोजित होती है तब भी इसको पूरा होने में महीनों का समय लगेगा। सरकार द्वारा इतना समय लिए जाने के बाद भी सीबीएसई के नाम पर खोले गए स्कूलों में तैयारी का पूरी तरीके से अभाव है। सुक्खू सरकार द्वारा चयनित ज्यादातर स्कूल पीएम श्री योजना के तहत आने वाले स्कूल हैं इसलिए उनमें इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी नहीं है लेकिन बिना शिक्षकों और किताबों के पढ़ाई कैसे होगी इसका जवाब सरकार के पास नहीं है। यदि सरकार ने सीबीएसई बोर्ड के तहत कुछ स्कूलों में पाठ्यक्रम शुरू कर रही है तो उसे पूरी तरह से लागू किया जाए जिससे उसमें पढ़ने वाले छात्रों को लाभ मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शानन का 100 साल तक पंजाब ने संचालन किया, अब छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिएः मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का निरीक्षण किया एएम नाथ। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का दौरा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की राज्यपाल ने अध्यक्षता की …दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक खोल रही नए अवसरः राज्यपाल

मंडी, 6 मई । राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता आज हिमाचल डेंटल कॉलेज, सुंदरनगर के वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी कुमार का खिताब सरकाघाट के शौर्यवीर के नाम

एएम नाथ। मंडी 4 मार्च । छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आज महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले और पुरुष वर्ग में अंडर-17 मंडी कुमार के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुली की नीेचे तर्फ से खस्ता हालत होने से दोनों साईड से रास्ता खोलना हो सकता खतरनाक : गढ़शंकर नंगल सडक़ पुुली के धंसने से छे घंटे यातायात रहा प्रभावित

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर के निकट पहाड़ी क्षेत्र में ओवरलोडिड टिप्परों के लगातार गुजरने से पुली धंसने से टूट जाने के कारण करीव छे घंटे तक यातायात प्रभावित हुया। जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!