बिना ड्राइवर ट्रेन जम्मू से पंजाब पहुंच- 84 किमी चलकर गई : रेलवे की सफाई तो और दिमाग हिला देगी

by

जम्मू :    जम्मू-कश्मीर में एक ट्रेन बिना ड्राइवर (लोको पायलट ) के लगभग 84 किलोमीटर चली गई। रेलवे अथॉरिटी को जानकारी मिलने के बाद ट्रेन को पंजाब में रोका गया। घटना रविवार 25 फरवरी की सुबह की है। ट्रेन जम्मू के कठुआ स्टेशन पर रुकी थी, जिसके बाद वो चलकर पंजाब पहुंच गई। घटना को लेकर जम्मू रेलवे के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर ने जांच के आदेश भी दिए हैं ।

बिना ड्राइवर ट्रेन कैसे चली :   एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 फरवरी की सुबह गाड़ी नंबर 14806R जम्मू के कठुआ स्टेशन पर रुकी थी। ये एक मालवाहक ट्रेन थी। सुबह ड्राइवर जब कथित तौर पर चाय-नाश्ते के लिए कठुआ स्टेशन पर रुके, तो वो उतरने से पहले हैंडब्रेक लगाना भूल गए थे। साथ ही उतरते वक्त ट्रेन का इंजन भी चालू था। इस बीच सुबह करीब 7:10 पर ट्रेन अपने आप चलने लगी। और लगभग 84 किलोमीटर दूर पंजाब के दौसा के करीब ऊंची बस्सी पहुंची।  यहां एक पैसेंजर ट्रेन के स्टाफ ने काफी मशक्कत कर ट्रेन को रोका. गनीमत ये रही कि ये ट्रेन जिस रूट से जा रही थी। उस रूट पर कोई दूसरी ट्रेन नहीं थी। इस वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई।घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल फरवरी से सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प

चंडीगढ़ :  अकाली सरकार के 2007 से लेकर 2017 तक अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर मास कांटेक्ट प्रोग्राम के तहत हर विधानसभा हलके में जाने का शिरोमणि अकाली दल ने...
article-image
पंजाब

आरटीओ ने ओवरलोड वाहनों पर की सख्त कार्रवाई, 3.20 लाख रुपए जुर्माना वसूला

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर- कम- चेयरपर्सन जिला सड़क सुरक्षा कमेटी आशिका जैन के नेतृत्व  में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी कार्रवाई को सुनिश्चित करने हेतु ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्भपात कराने की याचिका खारिज : नाबालिग भाई के साथ अवैध संबंध में गर्भवती हुई लड़की

नई दिल्ली  :  केरल हाईकोर्ट ने  नाबालिग भाई के साथ अनैतिक संबंध के चलते गर्भवती हुई 12 वर्षीय लड़की का गर्भपात कराने की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि भ्रूण...
article-image
पंजाब

किसानों और ‘अन्नदाता’ की अनदेखी : बाजवा

चंडीगढ़  : पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बजट को “सुधारों का ढोंग” बताया। उन्होंने कहा कि ‘अन्नदाता’ कहे जाने वाले किसानों के लिए इस बजट में कोई वास्तविक राहत...
Translate »
error: Content is protected !!