बिना दस्तावेजों के अवैध तरीके से हिमाचल प्रदेश से अवैध माइनिंग मेटीरियल ला रहे वाहनों के काटे चालान : वाहन जब्त कर लाखों रुपए किया जुर्माना

by

गढ़शंकर :    माइंस व जियोलॉजी विभाग द्वारा गढ़शंकर तहसील में  बिना कागजात अवैध माइनिंग मेटीरियल ले जाने वालों वाहनों के खिलाफ कड़ी करवाई की मुंहिंम तहत लगातार करवाई जारी रखते हुए वीस से अधिक वाहनों के चालान काटे और भारी जुर्माना वसूला।
इसी कर्म की तहत माइंस व जियोलॉजी विभाग के एसडीओ हरजिंदर पाल सिंह व जूनियर इंजीनियर लवप्रीत सिंह ने इंटरस्टेट माइनिंग चेक पोस्ट के निकट नाका लगा कर माइनिंग मेटेरियल लेकर जा रहे वाहनों की चेकिंग की। एसडीओ हरजिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस दौरान माइनिंग मेटेरियल लेकर जा रहे वाहनों को चेक करने से पता चला कि कुछ वाहन हिमाचल प्रदेश से बिना किसी दस्तावेज एक्स फॉर्म व सीआर स्लिप्स के अवैध तरीके से माइनिंग मेटीरियल ला रहे है।
उन्होनों ने बताया कि अवैध तरीके से माइनिंग मेटीरियल वाहनों में  वाले के पंजाब माइनिंग मिनरल नियम 2013 की मद 74 व 75 तहत प्रति वाहन दो दो लाख का चलन काटा गया।  जिसकी प्रति वाहन के चालक या मालिक को दी गई और टिप्पर जब्त कर लिए गए। जुर्माने की राशि सरकारी खजाने में होगी।
उन्होनों ने कहा कि बिना एक्स फॉर्म व सीआर स्लिप्स के कोई भी वाहन माइनिंग मेटेरियल लाता है तो उसे अवैध माना जायेगा। इसलिए सभी माइनिंग मेटेरियल लाने वाहन चालक मेटेरियल के साथ फॉर्म व सीआर स्लिप्स साथ रखे, अन्यथा कड़ी करवाई की जाएगी।

विज्ञापन :- 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनता का समर्थन साफ दिखा रहा है कि हम विकास की सही राह पर हैं – डॉ. ईशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा ; चब्बेवाल निवासियो की सोच का संकेत दे रहा है। आज चब्बेवाल विधायक डॉ इशांक कुमार द्वारा जेजों, खन्नी, बद्दोवाल, महदूद व तोडरपुर सहित कई गांवों में आयोजित जनसभाओं और डोर-टू-डोर अभियानों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डी.ए.वी. विद्यालयों का शताब्दी तथा कनवोकेशन समारोह

पूर्व सांसद खन्ना मिले पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से, होशियारपुर आगमन का दिया निमंत्रण होशियारपुर, 13 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के 100 वर्ष पूरे होने तथा कनवोकेशन...
article-image
पंजाब

मनसीरत को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

गांव सेखोवाल के नंबरदार बलवीर सिंह मेघा की बेटी मनसीरत कौर को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से जन्म दी की शुभकामनाऍ और मनसीरत के पिता नंबरदार बलवीर सिंह मेघा और माता राजिंदर कौर...
article-image
पंजाब

भगवंत मान मुर्दाबाद के नारोँ से गूंजा मिनी सचिवालय, मांगों को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने दिया मिनी सचिवालय के समक्ष धऱना

पंजाब सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की,  दी चेतावनी 9 दिसंबर को करेगेँ लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे जाम नीरज शर्मा, होशियारपुर : अपनी मांगोँ को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!