बिन्नी गुज्जर गैंग के दो शूटर अमृतसिंह व अभिषेक भट्टी को होशियारपुर से राजस्थान गिरफ्तार : बाड़मेर जिले में मोटर गैरेज मैकेनिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में

by

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मोटर गैरेज मैकेनिक को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर से हत्या के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी की पुलिस की टीम में लगातार तलाश कर रही है।
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 3 अक्टूबर को महाबार रोड़ पर कर में सवार होकर आए बदमाशों ने मैकेनिक रिंकू सिंह पर फायरिंग कर दी। जिससे तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इसके बाद से ही लगातार पुलिस टीमें में मामले का पर्दाफाश करने के लिए आरोपियों की तलाश कर रही थी और पंजाब के होशियारपुर से इस हत्याकांड मामले के बिन्नी गुज्जर गैंग के सक्रिय दो शूटर अमृतसिंह व अभिषेक भट्टी को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले का मुख्य आरोपी रघु उर्फ बिन्दा अभी भी फरार चल रहै है।। दोनों ही आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पैसे के लेनदेन मामले को लेकर गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
मुख्य आरोपी रघु उर्फ बिन्दा बिन्नी गुज्जर गैंग का सक्रिय सदस्य है और पंजाब में हत्या के मामले में फरारी काटने के लिए बाड़मेर में मैकेनिक रिंकू सिंह की पत्नी को धर्म का बहन बनाकर यंहा फरारी काट रहा था। वहीं, पैसे के लेनदेन को लेकर बिन्नी गुज्जर गैंग के शूटरों को बुला कर रिंकू सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग गोली मार दी। उसके बाद कार में संवार होकर पंजाब फरार हो गए। इसके बाद बाड़मेर पुलिस ने पंजाब के चंडीगढ़ मोहाली सहित कई स्थानों पर कैम्प पर बदमाशों का पीछा कर गिरफ्तार किया और बाड़मेर लेकर आई है. फिलहाल पुलिस दोनों ही आरोपीयों से गहन पूछताछ कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेअदबी आरोपी का सिर धड़ से अलग किया : जमानत पर हुआ था रिहा; घर बना मौत का मैदान…जांच में जुटी पुलिस

मंडी गोबिंदगढ़ :  पंजाब में 2020 के बेअदबी (धार्मिक ग्रंथ के अपमान) के एक मामले में आरोपी और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से कथित तौर...
article-image
पंजाब

आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें :दूसरी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने आरोप...
article-image
हरियाणा

केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास : हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान

खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा आईजीएमसी में गायनी विंग के लिए कम जगह पर हाईकोर्ट ने मांगा नया हलफनामा एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला...
article-image
पंजाब

मंडी गोलीकांड : 41 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ!

एएम नाथ । मंडी :हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के पुलघराट में हुए ढाबा गोलीकांड में पुलिस अब तक खाली हाथ है. ढाबा मालिक के आरोपों के बाद पांच मिनट में घटना स्थल पर...
Translate »
error: Content is protected !!