बिभव कुमार ने एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे – कहा ,साली तेरी औकात क्या है, नीच औरत, ऐसी जगह गाड़ेंगे पता तक नहीं चलेगा’: पीरियड में थीं स्वाति मालीवाल, फिर भी टांगों के बीच मारता रहा विभव कुमार

by

नई दिल्ली : एफआईआर में मालीवाल ने बताया कि उन्हें बिभव कुमार ने उन्हें एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे। जब स्वाति मालीवाल ने इसका विरोध किया और उन्हें पीछे धकेला तो बिभव कुमार उन पर टूट पड़े। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई मारपीट के मामले में एफआईआर सामने आई है।  इसमें स्वाति मालीवाल ने बताया है कि कैसे उनके साथ केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार ने बर्बरता से मारपीट की। उन्होंने इस FIR में बताया है कि उन्हें बर्बरता से पीटा गया और जान से मार देने तक की धमकी दी गई।

FIR में स्वाति मालीवाल ने बताया कि वह 13 मई, 2024 की सुबह केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुँची थीं। यहाँ केजरीवाल से मिलने के लिए उन्हें थोड़ी देर प्रतीक्षा करने को कहा गया था। स्वाति मालीवाल ने बताया कि वह सीएम केजरीवाल की प्रतीक्षा ड्राइंग रूम में कर रहीं थी तभी वहाँ बिभव कुमार आ गए।  स्वाति मालीवाल ने बताया कि बिभव कुमार ने आते ही उन पर चिल्लाना और गालियाँ देना चालू कर दिया। स्वाति ने कहा कि उन्होंने बिभव से शांत होने की बात कही लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल से कहा, “तू कैसे हमारी बात नहीं मानेगी? कैसे नहीं मानेगी? साली तेरी औकात क्या है कि हमको ना करदे। समझती क्या है खुद को नीच औरत। तुझको हम सबक सिखाएँगे।” बिभव कुमार इसके बाद स्वाति मालीवाल पर हमलावर हो गए।

स्वाति मालीवाल ने बताया कि उन्हें बिभव कुमार ने उन्हें एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे। जब स्वाति मालीवाल ने इसका विरोध किया और उन्हें पीछे धकेला तो बिभव कुमार उन पर टूट पड़े। बिभव ने मालीवाल को खींचा और उनकी शर्ट ऊपर कर दी। इसके बाद उनकी शर्ट के बटन खुल गए। मालीवाल ने बताया कि खींचे जाने के कारण उनका सर मेज से टकरा गया और वह स्वयं जमीन पर गिर गईं। बिभव कुमार ने इसके बाद उनकी छाती समेत पूरे शरीर पर लातें बरसाईं।

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि जब उनके साथ मारपीट हुई तब उन्हें पीरियड्स आ रहे थे और इसको लेकर उन्होंने बिभव कुमार से छोड़ देने की अपील भी की। हालाँकि, बिभव नहीं माने और स्वाति को पीटते रहे। स्वाति ने बताया कि इस दौरान उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। स्वाति जब किसी तरह अपने आप को छुड़वाने में सक्षम हुईं तो उन्होंने पुलिस को फ़ोन किया। फोन को लेकर भी बिभव कुमार ने उन्हें गालियाँ दी।

बिभव कुमार ने उनसे कहा, “कर ले तुझे जो कुछ करना है। तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। तेरी हड्डी पसली तुडवा देंगे और ऐसी जगह गाड़ेंगे किसी को पता भी नहीं चलेगा।” इसके बाद बिभव कुमार ने CM आवास के सुरक्षाकर्मियों के जरिए उन्हें बाहर फिंकवा दिया। स्वाति मालीवाल ने बताया कि वह इसके बाद किसी तरह पुलिस थाने पहुँचीं लेकिन मामले को राजनीतिक रंग ना दिया जाए इसलिए उन्होंने उस दिन इस मामले में FIR दर्ज नहीं करवाई।

स्वाति मालीवाल ने FIR में बताया है कि इस मारपीट के कारण वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई हैं और उनके शरीर के कई हिस्से दर्द कर रहे हैं। उनसे चला भी नहीं जा रहा है। उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस से जाँच करके कार्रवाई की माँग की है। मालीवाल के बयान के आधार पर पुलिस ने बिभव कुमार पर धारा 308, 341, 323, 354बी, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले इस मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति मालीवाल के घर भी पहुँची थी।

स्वाति मालीवाल का इस घटना के बाद मेडिकल भी करवाया गया है। दिल्ली पुलिस वर्तमान में बिभव कुमार को तलाश रही है। बिभव को आखिरी बार 16 मई, 2024 को लखनऊ में अरविन्द केजरीवाल के साथ देखा गया था। मामले में CM केजरीवाल की चुप्पी पर भी प्रश्न उठ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1601826 मतदाता होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 9 विधानसभा क्षेत्रों में : मतदान के लिए कुल 1963 मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी : कोमल मित्तल

प्रत्येक मतदाता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील होशियारपुर, 30 मई:    एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वोट डालने के लिए लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में कुल 1963...
article-image
पंजाब

जनता की हर संभव मदद के लिए पूर्व सांसद खन्ना व उनका कार्यालय सदैव तत्पर

खन्ना की सिफारिश पर हेल्पफुल एन.जी.ओ. ने राज कुमार को दी मुफ्त डायलसिस चिकित्सा होशियारपुर 11 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना की सिफारिश पर गाँव कोटला गौंसपुर निवासी राज कुमार (30)...
article-image
पंजाब

श्री खुरलगढ़ साहिब में बाबा संगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया : बा संगत सिंह चमकौर युद्ध में मुगल सेना से लड़ते हुए शहादत प्राप्त दी थी –

गढ़शंकर, 25 दिसम्बर : तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तीर्थ श्री खुरालगढ़ साहिब में शहीद भाई संगत सिंह जी की शहादत को समर्पित कीर्तन दीवान सजाया गया जिसमें बाबा केवल सिंह ने कीर्तन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्म के चारों और बाड़ लगाने के दिए निर्देश : कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने डलहौजी में आलू गुणन फार्म का किया निरीक्षण

.पोषक अनाज, जंगली गेंदे की खेती व फलदार पौधे लगाने की तलाशी जाए संभावनाएं डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आज डलहौजी के समीप कृषि विभाग के आलू...
Translate »
error: Content is protected !!