बिलासपुर कोर्ट के पास चली गोलियां : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी घायल

by

एएम नाथ। बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर एम्स रेफर किया गया।  डीएसपी मदन धीमान मामले की छानबीन कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। आरोपी को करीब डेढ़ माह पहले ही मारपीट मामले में जमानत मिली थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पटियाल पर गोली चलाई। बताया जा रहा है कि आरोपी गोली चलाने के बाद कोर्ट की तरफ भागे। डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और एक भाग गया है। गोलियों से गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांचों मतगणना केन्द्रों में मतों की गिनती की सभी तैयारियां पूर्ण- जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन

प्रातः 8 बजे से सभी मतगणना केंद्रों में शुरू होगी मतगणना मंडी, सुंदरनगर, जोगिन्द्रनगर और सरकाघाट मतगणना केन्द्रों में ईवीएम की और संस्कृति सदन कांगनीधार में होगी पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस वोटों की होगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य संग्राहलय की टीम करेगी शोघी में मिले कंकाल की जांच : DC अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी

रोहित भदसाली।  शिमला 27 सितंबर – शोघी पंचायत में भवन निर्माण के लिए की जा रही जमीन खोदाई के दौरान कंकाल मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन को कवायद तेज : एडीसी ने लीं सांस्कृतिक कार्यक्रम और वित्तीय संसाधन प्रबंधन के लिए गठित उप समितियों की बैठकें

मंडी, 13 फरवरी। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2024 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर गठित उप समितियों की बैठकों का दौर लगातार...
Translate »
error: Content is protected !!