बिलासपुर में बरसात का कहर : 46.17 करोड़ रुपये का नुकसान, 3 सड़कें बंद और 5 लोगों की मौत

by

एएम नाथ।  बिलासपुर, 19 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बरसात से अब तक करीब 46.17 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। विभाग को करीब 41 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।  उपायुक्त के अनुसार जलशक्ति विभाग को करीब 5 करोड़, स्कूल शिक्षा विभाग को लगभग 50 लाख, पशुपालन विभाग को 3 लाख और विद्युत बोर्ड को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बारिश से 5 लोगों की मौत, कई मकान और गौशालाएं क्षतिग्रस्त

बरसात के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में जिले में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा 6 भवनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, जिनमें 4 पक्के मकान, एक कच्चा मकान और एक रसोईघर शामिल है।

बारिश के कारण 18 गौशालाओं और एक भंडारकक्ष को भी नुकसान पहुंचा है।

जिले की 3 सड़कें बंद

बरसात और भूस्खलन के कारण लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली तीन सड़कें फिलहाल बंद हैं। इनमें बद्धाघाट-कोटला-सोहणी देवी सड़क, कथ्यूण-गुजरेहड़ा-गोचर सड़क और पट्टा-मोरसिंघी-मसौर मोड़ सड़क शामिल हैं।

उपायुक्त ने बताया कि बंद सड़कों को जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, बारिश से प्रभावित जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को भी जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

राहुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों को पहले ही चिन्हित कर लिया है। इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भारी बारिश के दौरान बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और संभव हो तो यात्रा स्थगित कर दें।

सर्पदंश और नदी-नालों से सावधान रहने की अपील

उपायुक्त ने बरसात के दौरान बढ़ने वाले सर्पदंश के मामलों को लेकर भी लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें। सर्पदंश की स्थिति में समय बर्बाद किए बिना नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार करवाएं।

उन्होंने लोगों से नदी, नालों और झीलों के किनारे जाने से बचने की भी अपील की। बरसात के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ने से डूबने की घटनाओं का खतरा रहता है।

आपदा की स्थिति में 1077 पर करें संपर्क

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मौसम, सड़कों और अन्य आपदा संबंधी जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाती है। लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं ने बयां किया दर्द

एक बेटी की चीख, व्यवस्था पर उठे सवाल, सन्नाटे में डूबा गांव, हर दिल में दर्द और आक्रोश एएम नाथ। सरकाघाट : सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के तहत नैण गांव में 19 वर्षीय सिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 फरवरी को राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर पहुंचेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर (चंबा) पहुंचेंगे। इस दौरान वे स्कूल में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, क्रिकेट कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे से करोड़ों कमाने वालों को अब देना होगा अपनी कमाई का हिसाब : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री बोले- नशा तस्करों की कमाई का एक-एक रुपया जनता का; नूरपुर में 17 मामलों में 29.95 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त एएम नाथ।  शिमला/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कृष्ण भक्ति में रंगा कोटला कलां : जन्माष्टमी पर कोटला कलां में उमड़ा आस्था का सैलाब, अग्निहोत्री ने लिया संतों का आशीर्वाद

भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना; बोले—आध्यात्मिकता और संस्कारों से समाज को नई दिशा दे रहे बाबा बाल जी महाराज रोहित जसवाल।  ऊना, 5 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!