बिल्ड़ों गांव में 1600 पौधे लगवाने की डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने की शुरुआत

by
गढ़शंकर, 23 जुलाई: वन महोत्त्सव के तहत गांवों में पौधारोपण शुरू कर दिया गया है। पौधे हमारी जीवन रेखा हैं और इनके बिना मानव जीवन संभव नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का दृष्टिकोण पंजाब राज्य को हरा-भरा और विकसित राज्य बनाना है। यह शब्द क्षेत्रीय विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने हलके के गांव बिल्ड़ों में पौधारोपण का आरंभ करते समय व्यक्त किये। रौड़ी ने विभिन्न गांवों का दौरा किया और लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने बिल्ड़ों गांव में वन विभाग से विशेष रूप से मंगवाकर 1600 पौधे लगवाने का अभियान भी शुरू किया। उन्होंने बीडीपीओ गढ़शंकर को गांवों में पौधारोपण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाने के लिए पौधों का विशेष महत्व है, इसलिए हमें भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि जिले भर में पौधारोपण करने के उद्देश्य से जहां लोगों को स्वच्छ वातावरण मुहैया करवानि है, वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक करना भी है। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी, मैडम मनजिंदर कौर बीडीपीओ गढ़शंकर, हरभजन सिंह डीएफओ, शंभू सरपंच, हरमेश कुमार सरपंच, अशोक कुमार सरपंच, मग्घर सिंह सरपंच, निशि सरपंच के अलावा  बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले के 80 गांवों में कोविड-19 बचाव संबंधी हो चुका है पूर्ण टीकाकरण: अपनीत रियात

100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले गांवों की पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा विशेष तौर पर सम्मानित डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को टीकाकरण करवाने की अपील की 374 गांवों...
article-image
पंजाब

आनलाईन र्कोसज के लिए खालसा कालेज में स्थापित किया अैनीपेटेल लोकल चैप्टर

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मोमोरियल खालसा कालेज में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में एमएचआरडी के तहत आन लाईन र्कोसज के लिए सवैअम अैनीपीटेल लोकल चैप्टर स्थापित किया गया। यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने सात, आप ने तीन, शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट पर और 2 सीटों पर आज़ाद उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज : आप के चार मंत्री हारे – पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त की दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी ने 2019 के मुकाबले...
article-image
पंजाब

बह गृहस्थ जीवन धन्य हो जाता है यहां महापुरुषों के श्री चरण पड़ जाते : स्वामी भक्ति प्रसाद गिरी

सतयुग में व्यक्ति की आयु 1 लाख वर्ष होती थी त्रेता में 10000 वर्ष ,द्वापर में 1000 वर्ष और कलियुग में 100 वर्ष रह गई है/स्वामी भक्ति प्रसाद गिरी *अगर आपका इष्ट आपसे खुश...
Translate »
error: Content is protected !!