बिश्नोई गैंग’ के गुर्गों को पुलिस ने किया पीछा : गोलीबारी के बाद दो गिरफ्तार

by
अरुण दीवान। जालंधर  : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने  ‘बिश्नोई गैंग’ के दो साथियों को नाटकीय ढंग से पीछा करने और गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस ने संदिग्धों से तीन हथियार और कई कारतूस बरामद किए हैं।  पीछा करने के दौरान संदिग्धों की ओर से उनपर गोली चलाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की.
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ जबरन वसूली, हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं. पुलिस गिरोह की गतिविधियों और कनेक्शनों के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए हैं. पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर जब्त किए गए हथियारों की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी है, ”जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो लोगों का पीछा किया और शूटआउट के दौरान उन्हें पकड़ा है. जब अपराधियों का पीछा किया जा रहा था तो उन्होंने गोली चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. पकड़े गए अपराधियों पर उगाही, हत्या, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कई केस दर्ज हैं. कई कार्टिरेज के साथ तीन हथियार जब्त किए गए हैं.”
जेल में बंद लॉरेंस के नाम पर चल रहा गैंग :  लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात के साबरमती जेल में बंद है लेकिन बताया जाता है कि उसके गैंग में कई अपराधी शामिल हैं. हाल के समय में महाराष्ट्र में एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था. जिस एंगल से मुंबई पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है और अब तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला भी था लेकिन आफताब कड़ी सुरक्षा के बीच जेल में है जिस वजह से बिश्नोई गैंग ने उसकी हत्या का विचार छोड़ दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘नवजोत कौर किसी अच्छे डॉक्टर से कराएं इलाज…सीएम पद के लिए 500 करोड़ के सूटकेस वाले बयान पर प्रताप बाजवा का पलटवार

काहनूवान। नवजोत कौर सिद्धू को किसी अच्छे अस्पताल के डॉक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए। ये बात विरोधी पक्ष के नेता और हलका कादियां के विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने हलके के गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन विभाग तत्पर – जगदीश शर्मा

डीटीडीओ ने अवैध तरीके से चल रही विविध साहसिक गतिविधियों को करवाया बंद एएम नाथ।  नारकंडा : जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) शिमला जगदीश शर्मा ने नारकंडा के झमुण्डा और सिद्धपुर में अवैध तरीके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, व्यय होंगे 200 करोड़— राजेश धर्मानी

बिलासपुर,  30 जनवरी :  जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा । इन स्कूलों के निर्माण पर जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुब्बड़हट्टी के समीप 1373 करोड़ रुपये से ‘माउंटेन सिटी’ स्थापना के लिए भू-अधिग्रहण को हरी झंडी

शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के निदेशक मंडल की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने जनता में अपनी उपस्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!