बी.एल.ओ. ने पहले दिन 1,01,733 फॉर्म किए वितरित : 7 विधानसभा क्षेत्रों के 12,68,648 मतदाताओं के लिए 1,563 बी.एल.ओ. तैनात

by

जिला चुनाव अधिकारी ने लोगों से अपील की कि कोई भी योग्य वोटर वोटर सूची से बाहर न रहे
होशियारपुर, 25 जून: भारत चुनाव आयोग के निर्देशों पर आज जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का कार्य शुरू हो गया। इसके तहत पहले दिन बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) ने घर-घर जाकर 1,01,733 गणना फॉर्म वितरित किए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर -कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि यह प्रक्रिया जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 1,563 बी.एल.ओ. 12,68,648 मतदाताओं तक पहुंच बनाएंगे। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजरों की निगरानी में बी.एल.ओ. मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित कर रहे हैं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस दौरान बी.एल.ओ. के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला चुनाव कार्यालय द्वारा भी की जा रही है।

जिला चुनाव अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे चल रहे एस.आई.आर. अभियान में सक्रिय भागीदार बनें ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. से फॉर्म प्राप्त करने के बाद मतदाताओं को यह फॉर्म भरकर अपने पास रखना होगा और जब बी.एल.ओ. दोबारा घरों में फॉर्म एकत्र करने आएंगे, तब उन्हें यह फॉर्म जमा करवाना होगा। साथ ही इसकी एक प्रति अपने पास रखनी होगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रत्येक बी.एल.ओ. लगभग 812 मतदाताओं को कवर करेगा और पहले दिन घर-घर जाकर 1,01,733 फॉर्मों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बी.एल.ओ. प्रत्येक घर में अधिकतम तीन बार जाएगा। यदि कोई घर बंद मिलता है तो गणना फॉर्म घर के दरवाजे पर छोड़ दिया जाएगा। प्रत्येक मतदाता को पहले से छपे फॉर्मों की दो कॉपी दी जाएंगी। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मूल फॉर्म भरकर अगली फेरी के दौरान बी.एल.ओ. को सौंपें। फॉर्म प्राप्त करने के बाद बी.एल.ओ. रसीद जारी करेगा, जबकि उसकी प्रति मतदाता के पास रहेगी। यदि मतदाता घर पर मौजूद न हो तो फॉर्म परिवार के किसी भी वयस्क सदस्य को दिया जा सकता है।

डिप्टी कमिश्नर ने उन मतदाताओं से अपील की जिन्हें फॉर्म प्राप्त नहीं होता कि वे अपने संबंधित बी.एल.ओ. से दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क करें या “बुक ए कॉल विद बी.एल.ओ.” सुविधा का उपयोग करें। उन्होंने मतदाताओं को चुनाव आयोग (ई.सी.आई.) और सी.ई.ओ. पंजाब की वेबसाइटों तथा ई.सी.आई.नेट ऐप के माध्यम से अपने विवरण की पुष्टि करने की भी सलाह दी।

विधानसभा क्षेत्रवार फॉर्म वितरण की जानकारी देते हुए आशिका जैन ने बताया कि 39-मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में 9,938 फॉर्म, 40-दसूहा में 16,564 फॉर्म और 41-उड़मुड़ में 30,636 फॉर्म वितरित किए गए। इसी प्रकार 42-शाम चौरासी में 12,059 फॉर्म, 43-होशियारपुर में 5,485 फॉर्म तथा 44-चब्बेवाल में 4,992 फॉर्म वितरित किए गए। जबकि 45-गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में 22,059 फॉर्म वितरित किए गए।

उल्लेखनीय है कि घर-घर जाकर गणना करने का यह अभियान 24 जुलाई तक जारी रहेगा, जबकि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा। मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी, जबकि उनका निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूचियां 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट चोरी पर राहुल गांधी का धमाकाः चुनाव अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा, फौरन जवाब मिला

नई दिल्ली : वोट चोरी पर नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फेंस चल रही थी तो उसी दौरान उनसे एक चुनाव अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांग लिया। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ में कैसी होगी केजरीवाल की दिनचर्या … कैसे जानिए

नई दिल्ली :  नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने सोमवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपने रिमांड आवेदन में...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री सिद्धू की संपत्ति की जांच करेगी विजिलेंस : पारिवारिक सदस्यों के नाम पर खरीदी गई महंगी गाड़ियों के संबंध में भी जांच करेगी

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की संपत्ति की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो अब कर सकती है। यह जांच सिद्धू के मंत्री रहने के दौरान मोहाली और...
article-image
पंजाब , समाचार

रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक समारोह संपन : एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता हरमिलन कौर बैंस और पीसीएस (जुडीसरी) में उत्तीर्ण रहे पवनप्रीत सिंह मुग्गोवाल ने समारोह में की वतौर मुख्य मेहमान शिरकत

गढ़शंकर : दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर और दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहलरों माहिलपुर का वार्षिक समारोह का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!