बी एल सेंट्रल पब्लिक का मैट्रिक का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

by

बीबीएन, 10 मई (तारा) :  बी एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा अखिलांशी ने 700 में से 648 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ओजस्वी अनुशाल ने 644/700 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा दिव्यांका ने 636/700 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।
विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करने का विश्वास व्यक्त किया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत : ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी

ऊना : कुरियाला में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अतुल शर्मा कुरियाला का रहने वाला था, जो खुद ट्रैक्टर चला रहा था। इस घटना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युद्ध का भारत से सीधा संबंध नहीं, फिर भी बढ़ रही है कालाबाज़ारी: सुमित सिंगला

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस युद्ध का भारत से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, उसके बावजूद देश में कई जरूरी वस्तुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यक्तित्व विकास एवं समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने गेयटी थियेटर में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर के साथ IAS अफसर की पत्नी के थे अवैध संबंध : दोनों की कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शनिवार को पी लिया जहर

गुजरात के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी की पत्नी ने शनिवार को जहर पी लिया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गांधीनगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!