बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन : 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी

by

बिलासपुर : बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एचपी, ऑल इंडिया और विभिन्न सब वर्गों के लिए 570 अभ्यार्थियों के नामों को शामिल किया गया है। अटल विवि की ओर से हजारों अभ्यार्थियों के आवेदनों में से इन अभ्यर्थियों को ही मेरिट सूची में शामिल किया है।
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक की ओर से अब इन अभ्यर्थियों से कॉलेज च्वाइस मांगी जाएगी और 13 फरवरी से प्रोविजन सीटों का आवंटन किया जाएगा। वहीं 14 फरवरी को फाइनल सीटों का आवंटन किया जाएगा। उधर, विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीएएमएस और बीएचएमएस की खाली सीटों को भरने के लिए विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों की सूची को भी दर्शाया गया है।
राजकीय राजीव गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पपरोला में एक सीट बीएएमएस की भरी जानी है। वहीं, बिलासपुर के शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बीएएमएस की 27 सीटें भरी जानी हैं, जिनमें 21 एचपी कोटा और छह ऑल इंडिया कोटा से भरी जानी हैं। सोलन होम्योपैथी कॉलेज सोलन में बीएचएमएस की 59 सीटों को भरा जाना है जो सभी एचपी कोटे से ही भरी जानी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शारीरिक संबंध बनाता फिर लूटपाट और हत्या की वारदात को देता था अंजाम _गे सीरियल किलर गिरफ्तार

रोपड़। देश और दुनिया में अपराध के कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जोकि आपके मन और दिमाग दोनों को हिलाकर रख देते हैं। अपराधी ऐसी अपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं, जोकि किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश का क्रम रहेगा जारी : कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए सोलन और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी हुआ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 युवायों की दुर्घटना में मौत : ऊना में बेकाबू कार खंभे से टकराई

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में दो सलोह हरोली, एक झलेड़ा ऊना,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्लड सर्विस टीम ऊना मानवता के लिए कर रही बेहतरीन कार्य – DC जतिन लाल

स्व. लक्की दड़ोच की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित रोहित जसवाल : ऊना, 26 दिसम्बर। टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) और एमआरसी ग्रुप के सहयोग से आईएसबीटी बस अड्डा ऊना में स्वर्गीय...
Translate »
error: Content is protected !!