बीजेपी ने कई दिनों तक इस आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन देश के युवा एकजुट रहे : हरपाल चीमा

by

चंडीगढ़ : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘जब से देश में BJP सत्ता में आई है, पेपर लीक का सिलसिला लगातार चल रहा है। परीक्षा के पेपर बेचे जा रहे हैं और छात्रों का भविष्य दांव पर लगाए जा रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे बच्चों ने अपनी ताकत दिखाई है, चाहे दिल्ली में जंतर-मंतर पर हो, दूसरे राज्यों की राजधानियों में हो, या अलग-अलग डिपार्टमेंट के ऑफिस में जाकर हो। उन्होंने बड़े लेवल पर प्रोटेस्ट किया। इन प्रोटेस्ट के चलते धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।’

हरपाल चीमा ने आगे कहा, ‘बीजेपी ने कई दिनों तक इस आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन देश के युवा एकजुट रहे। आज देश के अहंकारी शासकों, अहंकारी भारतीय जनता पार्टी को झुकना पड़ा। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और मेरा मानना है कि यह हमारे छात्रों और देश के भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी जीत है।

बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार (25 जुलाई, 2026) को पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।

मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करता हूं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में AAP नेता को मारी गोली : बाइक सवार युवकों ने , मचा हड़कंप

सतलुज ब्यास टाइम। मोगा : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। AAP नेता की हत्या के इरादे में कई राउंड फायरिंग की, जिससे AAP नेता गंभीर रूप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में आयोजित होगा : एमआर धीमान

नंगल। सोशल वेलफेयर कमेटी नया नंगल आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में करवाया जा रहा है। यह जानकारी कमेटी के महासचिव एमआर धीमान ने देते हुए...
article-image
पंजाब

चेयरमैन पवन दीवान ने एनआरआई भाईचारे को किया सम्मानित

चंडीगढ़ 9 नवंबर: एनआरआई भाईचारा समय-समय पर पंजाब के विकास में अपना योगदान देता रहा है। इसी कड़ी में, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने उद्योग भवन पहुंचने पर स्पेन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी : ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

धर्मशाला, 22 दिसंबर : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!