बीजेपी प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संबोधित : मोदी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माण के साथ ही गरीब कल्याण के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही – धामी

by

लुधियाना :  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंजाब के लुधियाना पहुंचे। यहां से बीजेपी प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दीं। साथ ही, कांग्रेस-आम आदमी पार्टी और अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा।

पंजाब के लुधियाना में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माण के साथ ही गरीब कल्याण के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना, मुफ्त योजना, जनधन योजना जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। सीएम धामी ने कहा कि इन योजनाओं ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है और उन्हें आगे लाने का कार्य किया है। भाजपा जो कहती है वो करती है और यही मोदी जी की गारंटी है। जनसभा में कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए सीएम धामी ने कहा कि लंबे समय से हमारे सैनिक वन रैंक, वन पेंशन की मांग कर रहे थे लेकिन, कांग्रेस के कान में जूं तक नहीं रेंगी।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि आज भारत के अंदर विश्व की हर बड़ी कंपनी अपना निवेश करना चाहती है। भारत के टू टीयर और थ्री टीयर शहरों में भी हवाई अड्डे बन रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। इतना ही नहीं, यूसीसी के कानून को भाजपा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है।

मुझे खुशी है कि उत्तराखंड में यह कानून विधानसभा में पारित हो गया है। जल्द ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा। सीएम धामी ने मंच से बोलते हुए कहा कि मैंने उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में संकल्प लिया है कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बिगड़ने नहीं दूंगा। हमने लैंड जिहाद पर कार्रवाई कर 5000 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

उन्होंने कहा कि आप की फिजूलखर्ची से पंजाब कर्ज के बोझ में दबा हुआ है। पंजाब का हर आदमी आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पंजाब में कांग्रेस और आप पार्टी एक दूसरे से अलग होकर चुनाव लड़ रही हैं और हरियाणा, दिल्ली में एक होकर चुनाव लड़ रही हैं। डबल इंजन सरकार में उत्तराखण्ड का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेमकुंड यात्रा मार्ग पर रोप-वे बनाया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग का भी विकास हो रहा है। जहां-जहां डबल इंजन सरकार है वो राज्य तेजी से विकास कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस, आप और अकाली दल तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। आप ने पंजाब में भ्रष्टाचार का उद्योग खोल दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांशीराम की पुण्य तिथि पर बसपा 9 को होशियारपुर में संविधान बचाओ महापंचायत करेगी : जसवीर सिंह गढ़ी

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : बसपा ने पंजाब सरकार से भी बिहार की तर्ज पर पंजाब प्रदेश मे भी जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की है।बिहार सरकार द्वारा जारी जाति जनगणना के आंकड़ों...
article-image
पंजाब

गांवों में छप्पड़ों के नवीनीकरण व खेल मैदानों के निर्माण कार्य को जल्द किया जाए पूरा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के प्रमुख सचिव की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ की बैठक गांव छावनी कलां, बसी गुलाम हुसैन व बजवाड़ा में गीले-सूखे कूड़े के प्रबंधन, छप्पड़ के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा उपचुनाव : चब्बेवाल विधानसभा हल्का में भाजपा प्रत्याषी की जीत के लिए कार्यकर्ता कस लें कमर – खन्ना

खन्ना ने हल्का चब्बेवाल में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंका जोश होशियारपुर 18 नवम्बर :   पंजाब में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनज़र भाजपा के पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पर 21 वर्ष के युवा किसान की गोली लगने से मौत , 12 से ज्यादा घायल, हरियाणा पुलिस का इंकार – आंसू गैस के गोलों के कारण पंधेर डल्लेवाल की बिगड़ी , लेकिन फिर भी उन्हीनों कहा के हम आगे होंगे

शंबू बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच खनौरी बॉर्डर पर 21 वर्षीय युवा किसान की मौत गोली लगने...
Translate »
error: Content is protected !!