बीजेपी महिला और युवा के साथ हिमाचल विरोधी : घर मे लगी आग का जयराम ठाकुर मना रहे जश्न

by

एएम नाथ। कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ अन्य बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी के लोग अपने ही घर में लगी आग का जश्न मना रहे हैं। बीजेपी के नेता एक के बाद एक बगावत कर रहे हैं, लेकिन सत्ता के लोग में बीजेपी इसे अनदेखा कर रही है।
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि बागियों को टिकट देने से बीजेपी की पूरी साजिश जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अब लोग जान चुके हैं कि आखिर क्यों बीजेपी नेता ने बागियों को महंगे फाइव स्टार होटलों में ठहराया? क्यों उन्हें चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर की सैर कराई और क्यों एक महीने तक उन पर करोड़ों रुपए खर्च किए? बागी विधायकों को लेकर मंत्री चंद्र कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, “आज बागी उस बीजेपी के साथ खड़े हैं, जो युवा और महिलाओं के साथ हिमाचल विरोधी भी है।

बीजेपी पर कृषि मंत्री ने लगाया षड्यंत्र का आरोप : कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लालच में घर में लगी आग को अनदेखा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में जयराम ठाकुर को लोग सत्ता के लोभी के रूप में याद करेंगे।  उन्होंने कहा कि लालच में आकर ही उन्होंने एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची।

चंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ही धन-बल का इस्तेमाल कर राज्य सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र किया, जो असफल रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार जन कल्याण के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य कर रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी नेताओं को उनके लालच का जवाब जरुर देगी। प्रदेश की जनता को अवसरवादी और धनबल की राजनीति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर में 232.93 करोड़ की 28 विकास परियोजनाओं को सौगात : CM सुक्खू ने शिंगला हेलीपैड से कई योजनाओं के उद्घाटन और भूमि पूजन किए; सड़क, पेयजल, सीवरेज, सिंचाई और स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल

एएम नाथ। रामपुर/शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 232.93 करोड़ रुपए की लागत वाली 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और भूमि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कम शुल्क, बेहतर सुविधाएं… युवाओं के लिए किफायती खेल केंद्र साबित हो रहा ऊना का इंडोर स्टेडियम

एएम नाथ।  ऊना, 8 मई :  आधुनिक खेल सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होने से ऊना का इंडोर स्टेडियम जिले के युवाओं के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित हो रहा है। बैडमिंटन कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन जखेवाल में मारपीट चले तेजधार हथियार : एक पक्ष का पुलिस कर्मी जबकि दूसरे पक्ष का 20 वर्षीय युवक घायल , पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज

हरोली : बीटन जखेवाल में मारपीट की घटना में 20 वर्षीय युवक सहित एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भावनात्मक एवं वैचारिक रूप से भी मज़बूत बनें छात्र – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्र जीवन शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफलता की ओर बढ़ने...
Translate »
error: Content is protected !!